फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Bhareshwar and Kaleshwar Mahadev temples will shine on the tourism map

Etawah News: पर्यटन के नक्शे पर चमकेंगे भारेश्वर और कालेश्वर महादेव मंदिर

Fri, 26 Jan 2024 02:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Fri, 26 Jan 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
Bhareshwar and Kaleshwar Mahadev temples will shine on the tourism map
चकरनगर। महाभारतकालीन ऐतिहासिक भारेश्वर महादेव मंदिर और पंचनद संगम पर स्थित कालेश्वर महादेव मंदिर पर्यटन के नक्शे पर जल्द चमकेंगे। पर्यटन विभाग की ओर से पांच करोड़ रुपये से इन दोनों मंदिरों का सुंदरीकरण कराया जा रहा है। काम 50 प्रतिशत हो चुका है। बचा काम जल्द पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

ग्राम भरेह में स्थित भारेश्वर महादेव मंदिर पर शिवरात्रि को विशाल मेला लगता है। इसमें आसपास के जिलों के लोग भी आते हैं। क्षेत्रीय लोगों की मांग पर पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने प्रसिद्ध भारेश्वर महादेव मंदिर के लिए 2.64 करोड़ और कालेश्वर महादेव मंदिर के लिए 2.04 करोड़ रुपये स्वीकृत कराए थे। यहां श्रद्धालुओं के लिए आवास, पुजारी आवास, महिला-पुरुष सार्वजनिक शौचालय का काम हो गया है। कार्यदायी संस्था का दावा है कि मार्च तक काम पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन


इनसेट---
काम से खुश हैं क्षेत्रीय लोग


- भारेश्वर मंदिर के महंत चंबल गिरी महाराज ने बताया ऐतिहासिक भारेश्वर मंदिर के सुंदरीकरण से क्षेत्रीय लोगों के साथ मंदिर पर आस्था रखने वाले भक्तों में खुशी है। श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- चकरनगर ब्लॉक प्रमुख राधा यादव का कहना है कि ऐतिहासिक मंदिरों का सुंदरीकरण लंबे समय से नहीं हुआ था। भाजपा सरकार में चकरनगर में विकास की गंगा बह रही है। जल्द और भी काम होंगे।
- समाजसेवी विनोद ने बताया कि दोनों प्रसिद्ध मंदिरों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किए जाने के बाद लोगों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। पर्यटन स्थल बनने से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ेगी।

- सिद्धनाथ मंदिर के कोषाध्यक्ष रविंद्र चौहान का कहना है कि दोनों मंदिरों के सुंदरीकरण से क्षेत्रीय लोगों में खुशी का माहौल है। काम पूरा होने के बाद यहां आने वाले भक्तों को काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed