फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   bhaajapa ne kisaanon kee aarthik madad kee

भाजपा ने किसानों की आर्थिक मदद की

Mon, 06 Dec 2021 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
bhaajapa ne kisaanon kee aarthik madad kee
इटावा। आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा हर विधानसभा क्षेत्र के वोटर तक पहुंचने की योजना पर काम कर रही है। इटावा सदर की बैठक में केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत दो करोड़ 53 लाख किसानों को 37 हजार करोड़ की धनराशि दी गई। इसके पहले किसानों की कोई आर्थिक मदद नहीं मिलती थी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सपा मुखिया केवल चुनाव के वक्त ही धार्मिक प्रयोजनों का स्वांग रचते हैं। अन्य दिनों में उनका टोपी लगाकर घूमना फिरना प्रदेश की जनता ने देखा है।
विज्ञापन

वे अपने अनर्गल प्रलाप से एक पंथ और समुदाय के लोगों को तो खुश कर सकते हैं, लेकिन वह संत परंपरा और सनातन संस्कृति को मानने वाले करोड़ों लोगों की आस्था को वे चोटिल करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा का कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण के लिए काम करता है, कर्मठता और निष्ठा ही भाजपा कार्यकर्ता की पहचान है, राजनीति हमारे लिए व्यापार नहीं, मिशन है।
सुधीर सिंह ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता बेहद मेहनती और कर्मठ तो है ही साथ ही साथ बेहद संयमित है। योगी सरकार ने नीतिगत फैसले लिए। सपा-बसपा सरकार में किसानों के प्रति नकारात्मक रवैया होने से किसान हैरान और परेशान थे।

अध्यक्षता जिला अध्यक्ष संजीव राजपूत और संचालन जिला महामंत्री शिवाकांत चौधरी ने किया।
बैठक में अजय धाकरे, अन्नू गुप्ता, प्रशांत राव चौबे, विक्रम अग्रवाल, रोहित शाक्य, सतेंद्र राजपूत, राम कुमार त्रिपाठी, हरिओम दुबे, मण्डल अध्यक्ष अनुग्रह सेंगर, नरेंद्र उपाध्याय, अखिलेश मिश्रा, विनीता गुप्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed