{"_id":"6176ed39b01c7b7b743f0239","slug":"bekaaboo-kaar-kee-takkar-se-pol-gira-battee-gul-etawah-news-knp660353175","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू कार की टक्कर से पोल गिरा, बत्ती गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू कार की टक्कर से पोल गिरा, बत्ती गुल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लवेदी। लखना बाईपास तिराहे पर रविवार को रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। इससे पोल टूटकर नाले में गिर गया और इलाके की बिजली गुल हो गई।
इस वजह से लोगों को अंधेरे में ही करवा चौथ का पर्व मनाना पड़ा। बिजली कर्मियों ने नया पोल लगाकर करीब छह घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल की।
लवेदी थाना क्षेत्र के मडौली निवासी बृजेश सिंह कार से रात करीब साढ़े 10 बजे बकेवर की ओर जा रहे थे। लखना बाईपास तिराहे के पास तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से जा टकराई।
इससे पोल टूटकर पास स्थित नाले में गिर गया। इससे लखना कस्बे की बिजली गुल हो गई। हादसे की सूचना पर पुलिस व बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में लेकर थाने भिजवाया। इसके बाद बिजली विभाग की टीम ने नगर पंचायत से जेबीसी मंगाकर नया पोल लगवाया। तब करीब छह घंटे बाद देर रात साढ़े तीन बजे बिजली आपूर्ति सुचारु हो सकी।
विज्ञापन
इस दौरान बिजली न आने की वजह से देर रात तक कस्बे के लोग मच्छरों के चलते परेशान रहे। बिजली आपूर्ति शुरू होने पर लोगों ने राहत महसूस की।