फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   basapa neta shyaam prakaash hue bhaajapa mein shaamil

बसपा नेता श्याम प्रकाश हुए भाजपा में शामिल

Fri, 07 Jan 2022 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
basapa neta shyaam prakaash hue bhaajapa mein shaamil
इटावा। बसपा नेता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्याम प्रकाश दुबे उर्फ छोटे के नेतृत्व में डेढ़ दर्जन नेताओं ने भाजपा कार्यालय पर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत ने भाजपा का पटका एवं माला पहनाकर सदस्यता दिलवाई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत ने कहा कि जिस तरह से पूरे प्रदेश भर में अलग-अलग दलों के नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं। यह भाजपा पर बने विश्वास को दर्शाता है। भाजपा आपकी पार्टी है। इसमें कोई भी कार्यकर्ता कल अध्यक्ष और मुखिया तक बन सकता है।
विज्ञापन

लोगों ने सपा, बीएसपी और कांग्रेस का शासन देखा है। इनके शासन में दिन में कोई बच्ची स्कूटी से नहीं निकल सकती थी। भाजपा के सत्ता में आने के बाद से ऐसा होना बंद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्याम प्रकाश दुबे के नेतृत्व में संत कुमार दोहरे प्रधान शेरपुर, आदेश तिवारी पूर्व प्रधान शेरपुर, कल्लू यादव बीडीसी महेवा, बृजेश शुक्ला पूर्व बीडीसी बम्होरा, बबलू तिवारी, विपिन तिवारी बहेड़ा से, रवि दुबे महेवा, नाज अली, महबूब अली, कुलदीप यादव, बृजेंद्र पाल, लाल सिंह पाल, धीरज भदौरिया, अंकित राजावत, भुवनेश तिवारी, शिव प्रकाश दुबे, शिवांश दुबे ने भाजपा में अपनी आस्था जताई।

इस मौके पर भरथना विधायक सावित्री कठेरिया, जिला महामंत्री शिवाकांत चौधरी, जितेंद्र गौड़, सतेंद्र राजपूत बासु चौधरी, मंडल अध्यक्ष सुशील राजपूत, जितेंद्र यादव सहित पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed