{"_id":"62a23fde3c08fc0cae05e560","slug":"banks-extracting-mustard-oil-etawah-news-knp7015317180","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरसों उद्योग का तेल निकाल रहे बैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरसों उद्योग का तेल निकाल रहे बैंक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। ओडीओपी योजना के तहत जिले में सरसों आधारित उद्योग लगाने की उम्मीदों का बैंकों ने तेल निकाल दिया है। उद्योग लगाने के लिए सभी आठ ब्लाकों से 86 लोगों ने आवेदन किया। खामियां निकालकर बैंकों ने 85 आवेदन निरस्त कर दिए हैं। केवल एक आवेदन को ही ऋण स्वीकृत करने की मंजुरी मिल पाई है। एक वर्ष से प्रक्रिया चल रही है लेकिन अभी एक भी उद्योग की स्थापना नहीं हो पाई है।
उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार ने वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट (ओडीओपी) योजना चला रही है। इटावा में उद्योग लगाने के लिए सरसों आधारित उत्पाद को शामिल किया गया है। जिला उद्यान अधिकारी डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि सरसों आधारित उद्योग लगाने के लिए 86 लोगों ने आवेदन किए हैं। बैंक ने केवल एक ही आवेदन को स्वीकृत किया है। बैंकों से आवेदन को स्वीकृति न मिलने की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई है। इस मामले में डीएम के साथ जल्द ही बैंकों के अधिकारियों की भी बैठक कराई जाएगी। जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि सरसों आधारित उद्योग लगाने के लिए दस लाख तक ऋण दिया जाएगा। सरकार की ओर 35 फीसदी की सब्सिडी दी जा रही है।
बैंकों ने आवेदन किए निरस्त
उद्योग लगाने के लिए आवेदन करने वाले ऊमरसेड़ा के जगत नारायण चौबे ने बताया कि बैंक ने उनका आवेदन निरस्त कर दिया गया। जसवंतनगर ब्लॉक के राधा यादव, भरथना ब्लाक के कलन्दरा तलैया गांव के उपेंद्र कुमार ने बताया कि उनके आवेदन भी निरस्त कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
इनसेट
बढ़पुरा ब्लाक में सर्वाधिक 32 आवेदन
सरसों आधारित उद्योग लगाने के लिए सबसे अधिक आवेदन बढ़पुरा ब्लाक से किए गए। इस ब्लाक में 32 लोगों ने आवेदन किया। महेवा ब्लाक से 18, भरथना ब्लाक में 14, चकरनगर में सात, ताखा में छह, सैफई में चार, बसरेहर में तीन और जसवंतनगर में दो लोगों ने आवेदन किए हैं।