{"_id":"695ea581ba423e412a00c5a8","slug":"bank-field-employee-accused-of-embezzlement-of-rs-998-lakh-etawah-news-c-216-1-etw1002-136001-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: बैंक के फील्ड कर्मी पर 9.98 लाख रुपये गबन का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: बैंक के फील्ड कर्मी पर 9.98 लाख रुपये गबन का आरोप
विज्ञापन
इटावा। इंडसइंड बैंक की सैफई शाखा से जुड़े एक फील्ड कर्मचारी पर ग्राहकों की धनराशि में हेराफेरी कर करीब 9.98 लाख रुपये गबन करने का गंभीर आरोप लगा है। बैंक शाखा प्रबंधक रवेंद्र सिंह की तहरीर पर फील्ड ऑफिसर सुधीर यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
आरोप है कि सुधीर यादव को लोन वितरण और किस्त संग्रह की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उसने कुछ ग्राहकों को बड़ा लोन दिलाने का झांसा देकर प्री-पेमेंट कलेक्शन के नाम पर ऑनलाइन करीब 9,98,491 रुपये अपने निजी खाते में ट्रांसफर करा लिए थे। नियमित मॉनिटरिंग के दौरान लोन खातों में अनियमितता मिलने पर शाखा प्रबंधक ने ग्राहकों से पूछताछ की।
विभागीय जांच और ऑडिट में 30 ग्राहकों से धनराशि गबन किए जाने की पुष्टि हुई। आरोपी कर्मचारी ने धनराशि वापस करने से इनकार कर दिया और फरार हो गया। प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र राठी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। विभागीय ऑडिट और अन्य ग्राहकों की सत्यापन प्रक्रिया जारी है, जिससे गबन की राशि में बदलाव की संभावना है।