फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Balrai Police Station Brijendra Singh Line spot on negligence

लापरवाही बरतने पर बलरई थानाध्यक्ष ब्रिजेंद्र सिंह लाइन हाजिर

Tue, 02 Feb 2021 10:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
Balrai Police Station Brijendra Singh Line spot on negligence
एसएसपी आकाश तोमर ने दुष्कर्म के प्रयास व छेड़छाड़ के मामले में कार्रवाई नहीं करने पर बलरई थानाध्यक्ष ब्रिजेंद्र सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन

कार्रवाई नहीं होने से परेशान 17 वर्षीय किशोरी ने 22 जनवरी के ट्रेन से कटकर जान दे दी थी। किशोरी के भाई ने थानाध्यक्ष पर रिपोर्ट दर्ज नहीं करने व गालियां देकर थाने से भगाने का आरोप लगाया था।
बलरई थानाक्षेत्र के एक गांव में 21 जनवरी को 17 वर्षीय किशोरी के साथ एक युवक ने छेड़छाड़ व दुष्कर्म का प्रयास किया था। किशोरी के भाई ने बलरई थानाध्यक्ष में मामले की शिकायत की थी।
विज्ञापन

किशोरी के भाई का आरोप था कि थानाध्यक्ष ने गांव में बदनामी व रिपोर्ट दर्ज होने के बाद बहन की कही शादी नहीं होने की बात कही थी। रिपोर्ट दर्ज करने के लिए जोर देने पर थानाध्यक्ष ने गालियां दी और थाने से भगा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में कार्रवाई नहीं होने पर 22 जनवरी को गांव के पास रेलवे लाइन में ट्रेन से कटकर किशोरी ने आत्महत्या कर ली थी। इस संबंध में उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे थे और परिजनों व थानाध्यक्ष से पूछताछ की थी।

उच्चाधिकारियों बलरई थानाध्यक्ष पर कार्रवाई नहीं की थी। एसएसपी आकश तोमर ने मामले में लापरवाही बरतने पर बलरई थानाध्यक्ष ब्रिजेंद्र सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed