फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   bajar prahari will help traders

बाजार प्रहरी करेंगे व्यापारियों की मदद

Sun, 16 Jul 2017 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Sun, 16 Jul 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
bajar prahari will help traders
व्यापारी। - फोटो : अमर उजाला

 निहत्थे होने की वजह से हमारे साथ लूटपाट की घटनाएं होती हैं। सरकार टैक्स तो वसूलती है लेकिन सुरक्षा नहीं देती। रविवार को पुलिस लाइन में व्यापारियों ने एसएसपी के सामने अपना दर्द कुछ इस तरह व्यक्त किया। एसएसपी वैभव कृष्ण ने व्यापारियों की समस्याओं को नजदीक से जानने के लिए बाजार प्रहरी नियुक्त किए जाने की घोषणा की। बाजार प्रहरी व्यापारियों के बीच से ही नियुक्त  होंगे। आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने में पुलिस की मदद करेंगे।

विज्ञापन

व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शतमन्यु पुरवार ने जिला प्रशासन से मांग की कि व्यापारियों के शस्त्र लाइसेंस प्राथमिकता से निर्गत किए जाएं। सरकार ने व्यापारियों की सुरक्षा की ओर ध्यान नहीं दिया तो व्यापारी संगठित होकर टैक्स अदायगी पर पुनर्विचार करेगा। युवा व्यापार संगठन के अध्यक्ष आकाश दीप जैन बेटू ने पुलिस कप्तान की पहल की सराहना की। बैठक में अनंत अग्रवाल, सदाशिव श्रीवास्तव, श्याम सिंह वर्मा, जागेश्वर प्रसाद अग्रवाल ने भी सुझाव रखे। व्यापार मंडल भरथना से प्रदीप पोरवाल, रवि पोरवाल, विवेक पोरवाल, यशवीर सिंह चौहान, विनोद वर्मा, लखना से संतोष चौहान, संजू चौहान, लकी जौहरी, नीतीश चौहान, सतीश चंद्र वर्मा, चकरनगर से आलोक वर्मा, जसवंत नगर  से सुभाष गुप्ता, श्याम किशोर गुप्ता, विनोद जैन, राहुल गुप्ता, बटेश्वरी प्रजापति, सैफई से अवनींद्र दुबे लाल जी, सुधीर यादव, महेवा से मिथुन पांडेय, सोनू अग्निहोत्री, संजय पाल, राहुल गुप्ता, बकेवर से पुरुषोत्तम मिश्रा, पंकज शर्मा, सौरभ उपाध्याय, ऊसराहार से रवि चक्रवर्ती, और जिला कमेटी से शैलेश जैन, एके शर्मा, अजय प्रताप सिंह उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed