फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Baghpat's Rajendra got gold medal in wrestling

बागपत के राजेंद्र को कुश्ती में मिला स्वर्ण पदक

Fri, 02 Jan 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Fri, 02 Jan 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
Baghpat's Rajendra got gold medal in wrestling

सैफई महोत्सव में शुक्रवार को देश भर से आए पहलवानों ने दांव पेंच दिखाए। 125 किलोग्राम भार वर्ग में बागपत के राजेंद्र तोमर ने आजमगढ़ के हवलदार सिंह को हराकर स्वर्ण पदक जीता। हवलदार को कांस्य पदक दिया गया। संदीप पोसवाल गाजियाबाद तथा तर्जन सिंह को तीसरे स्थान पर रहकर संतोष करना पड़ा।

विज्ञापन


कुश्ती का शुभारंभ प्रदेश के खेल राज्यमंत्री रामकरन आर्य ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर किया। सुप्रीमो मुलायाम सिंह यादव तथा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मेडल जीतने वाली महिला पहलवानों को अपने हाथ से मेडल पहनाकर सम्मानित किया। कुश्ती का मुकाबला देखने के लिए देश भर के कुश्ती प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन


मौसम खराब होने के कारण कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ खुले में करने के बजाय इनडोर स्टेडियम में किया गया। सुबह 11 बजे से कुश्ती प्रतियोगिता शुरू हो गई थी। शाम 5 बजे तक पहलवान दांवपेंच दिखाते रहे। 125 कि ग्रा वर्ग में फाइनल मुकाबला आजमगढ़ के हवलदार सिंह और बागपत के राजेेंद्र सिंह तोमर के बीच हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब 15 मिनट तक चले मुकाबले में राजेंद्र सिंह तोमर ने हवलदार सिंह को हरा दिया। दंगल की इस सबसे बड़ी कु श्ती का शुभारंभ प्रदेश के खेल मंत्री रामकरन आर्य ने पहलवानों के हाथ मिलवाकर किया। राजेंद्र को स्वर्ण व हवलदार को रजत मेडल पहनाकर सम्मानित भी किया।

इस वर्ग में संदीप पोसवाल गाजियाबाद तथा तर्जन सिंह बहजदपुर को कांस्य पदक दिया गया। दोनों तीसरे स्थान पर रहे। 86 किग्रा वर्ग में गाजियाबाद के बाबर को स्वर्ण तथा उनसे हारने वाले शोभित बम्हेटा को रजत पदक दिया गया। तीसरे स्थान पर रहने वाले यूपी पुलिस के प्रमोद यादव तथा गाजियाबाद के सतेंद्र को कांस्य पदक दिया गया है। प्रतियोगिता में 74 किग्रा तथा 61 कि ग्रा के मुकाबले भी हुए।

कुश्ती में महिला पहलवानों ने भी दांवपेंच दिखाए। 75 किग्रा वर्ग में सात पहलवानों ने जोर अजमाइश की। इसमें नंदनीनगर की अंशू तोमर प्रथम स्थान पर रहीं। दूसरे स्थान जंगीराम अखाड़ा नई दिल्ली के सुदेश मलिक को मिला। जबकि तीसरे स्थान पर उत्तर प्रदेश पुलिस की राखी चौहान तथा दिव्या सेन मुजफ्फरनगर को मिला।

60 किग्रा वर्ग में 8 महिला पहलवानों ने भाग लिया। इसमे कमलेश नई दिल्ली को प्रथम तथा गोंडा की सीमा पंवार को दूसरा स्थान मिला। दिल्ली की शिवानी तथा पिंकी गाजियाबाद को तीसरा स्थान मिला। 48 किग्रा वर्ग में 14 पहलवानों ने जोर लगाया। इसमें दिल्ली की इंदू चौधरी को प्रथम, बबीता हरियाणा को दूसरा तथा आशा सिंह उत्तर प्रदेश पुलिस तथा मेरठ की पारुल को तीसरा स्थान मिला।


कुश्ती के शौकीन सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव सुबह 11 बजे ही इनडोर स्टेडिम में पहुंच गए थे। इसके बाद करीब चार बजे तक उन्होंने कुश्ती का मजा लिया। बेहतर दांव पेंच अजमाने वाले पहलवानों को उन्होंने अपने पास बुलाकर पांच, एक हजार, दो हजार के नकद पुरस्कार से सम्मानित कर हौसला अफजाई की। मुख्यमंत्री ने भी करीब चार बजे तक रुककर पहलवानों का हौसला बढ़ाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed