फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   badpura 56.89 nad jaswantnagar 60.71 percent polling

बढ़पुरा में 56.86, जसवंतनगर में 60.71 फीसदी मतदान

Sat, 17 Oct 2015 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा Updated Sat, 17 Oct 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
badpura 56.89 nad jaswantnagar 60.71 percent polling
पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के लिए शनिवार को बढ़पुरा व जसवंतनगर ब्लाकों में जिला व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए मतदान हुआ। बढ़पुरा में 56.86 प्रतिशत और जसवंतनगर में 60.71 प्रतिशत समेत कुल 58.8 फीसदी वोट पड़े। मतदान के लिए बढ़पुरा में चार और जसवंतनगर में तीन जोन बनाए गए थे।
विज्ञापन


बढ़पुरा ब्लाक के जोन प्रथम में कुल मतदाताओं 23021 में से 12018 ने मताधिकार का प्रयोग किया। जोन द्वितीय में कुल मतदाता 27976 में से 15352, जोन तृतीय 29737 में से 18079 और जोन चतुर्थ में 36907 में से 22025 ने मतदान किया। इस तरह कुल 117641 मतदाताओं में से 67474 ने मतदान किया।
विज्ञापन


बढ़पुरा में कुल 56.86 प्रतिशत वोट पड़े। जसवंतनगर ब्लाक के जोन प्रथम में कुल मतदाताओं 39600 में से 25625 ने मतदान किया। जोन द्वितीय में 39344 में से 24237 ने और जोन तृतीय में 37095 में से 20710 ने मतदान किया। इस ब्लाक में कुल 116039 मतदाताओं में से 70572 ने मतदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जसवंतनगर ब्लाक में कुल 60.71 प्रतिशत वोट पड़े। इन दोनों ब्लाकों में कुल 233680 मतदाताओं में 138046 ने वोट दिया। कुल 58.8 फीसदी लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के दौरान प्रेक्षक जनार्दन, डीएम नितिन बंसल, एसएसपी मंजिल सैनी, एडीएम ईश्वरचंद्र समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी, जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट, कलस्टर मोबाइल आदि भ्रमण पर रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed