फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   badhatee aabaadee desh ke lie chunautee

बढ़ती आबादी देश के लिए चुनौती

Tue, 12 Oct 2021 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
badhatee aabaadee desh ke lie chunautee
इटावा। जनसंख्या नियंत्रण कानून से आत्मनिर्भर होकर भारत विकसित राष्ट्र और अखंड बनेगा और तभी विश्व गुरु बनने का स्वप्न पूरा होगा। यह बात जनसंख्या समाधान फाउंडेशन की इटावा क्लब में हुई बैठक में मुख्य अतिथि व फाउंडेशन की महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष रुचि गर्ग ने कही।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती मां के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। समापन वंदे मातरम गीत के साथ हुआ। उन्होंने कहा भारत के सामने इतनी बड़ी जनसंख्या एक बड़ी चुनौती साबित हो रही है।
विज्ञापन

भारत विश्व की लगभग 18 प्रतिशत जनसंख्या का भार सह रहा, जबकि आबादी के अनुपात में उसका भूभाग लगभग 2.4 प्रतिशत और जल 4 प्रतिशत है। यही कारण है कि कोरोना के संकट काल में सरकार के तमाम उपायों के बावजूद देश में संसाधन संकट उत्पन्न हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि जिस देश में रोजाना 70 हजार से ज्यादा बच्चे पैदा होते हों, उस देश में जनता को शिक्षा, समुचित चिकित्सा व्यवस्था, भोजन, पानी किस प्रकार उपलब्ध कराया जा सकता है।

बताया कि फाउंडेशन के तहत आगामी तीन नवंबर को प्रतिज्ञा दिवस के अवसर पर प्रदेश में लगभग 500 स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाने का लक्ष्य है।
कार्यक्रम के दौरान जनसंख्या समाधान फाउंडेशन की जिला पदाधिकारियों का एलान करते हुए प्रदेश अध्यक्ष रुचि गर्ग ने पूनम तिवारी को जिलाध्यक्ष, ममता कुशवाहा महामंत्री, कुमोदनी गुप्ता, नूतन राजावत मंत्री, कुसुम लता पाठक उपाध्यक्ष, पूजा चौधरी कोषाध्यक्ष व रीमा चतुर्वेदी को संगठन मंत्री नियुक्त किया। कार्यक्रम का संचालन शैलवी पुरवार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed