फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Babbar Sher Kesari and Bahubalis health deteriorates, Safari administration worried, no relief despite treatme

Etawah: बब्बर शेर केसरी व बाहुबली का स्वास्थ्य खराब, सफारी प्रशासन चिंतित...इलाज के बावजूद नहीं है आराम

Wed, 22 Nov 2023 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Updated Wed, 22 Nov 2023 12:18 AM IST
सार

Etawah News: प्रभारी निदेशक और डीएफओ अतुल कांत शुक्ला ने बताया कि दोनों शेरों को उपचार दिलाने के साथ ही उनकी लगातार निगरानी कराई जा रही है।

विज्ञापन
Babbar Sher Kesari and Bahubalis health deteriorates, Safari administration worried, no relief despite treatme
सफारी पार्क में बब्बर शेर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इटावा जिले में सफारी के बब्बर शेर केसरी और बाहुबली बीमार चल रहे हैं। लगातार उपचार देने के बावजूद दोनों के स्वास्थ्य में लगातार गिरावट आने से सफारी प्रशासन चिंतित है। हालांकि सफारी के चिकित्सक दोनों शेरों की निगरानी कर रहे हैं। केसरी मई से बीमार चल रहा है। उसे लकवे की शिकायत बताई जा रही है।

विज्ञापन

विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी के बावजूद उसके स्वास्थ्य में सुधार नहीं हो पा रहा है। वहीं, बब्बर शेर बाहुबली के स्वास्थ्य में विगत कुछ दिनों से बड़ी आंत की समस्या देखी जा रही है। दवाओं एवं एनीमा के बावजूद उसे कब्ज की समस्या बनी रहती है। इसका उपचार सफारी पार्क के पशु चिकित्सकों की ओर से किया जा रहा है।
विज्ञापन

विशेषज्ञ परामर्श के लिए भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान बरेली, पं. दीन दयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो अनुसंधान संस्थान मथुरा, कानपुर प्राणी उद्यान, उत्तर प्रदेश पशुपालन विभाग के वरिष्ठ वन्यजीव चिकित्सा विशेषज्ञों का सहयोग लिया जा रहा है। प्रभारी निदेशक और डीएफओ अतुल कांत शुक्ला ने बताया कि दोनों शेरों को उपचार दिलाने के साथ ही उनकी लगातार निगरानी कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed