{"_id":"64330bc911e56c7d2302fdf6","slug":"ba-food-suply-in-train-etawha-news-c-12-1-172313-2023-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: शताब्दी में खराब नाश्ता मिलने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: शताब्दी में खराब नाश्ता मिलने का आरोप
Mon, 10 Apr 2023 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Mon, 10 Apr 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। दिल्ली से कानपुर जा रही शताब्दी एक्सप्रेस में खराब नाश्ता मिलने का यात्रियों ने आरोप लगाया है। इटावा जंक्शन पर उतरे यात्रियों ने नाराजगी जाहिर की है। कुछ यात्रियों ने ट्वीट करके रेलवे से शिकायत की है।
शनिवार शाम नई दिल्ली से कानपुर जा रही शताब्दी एक्सप्रेस 12034 के कोच नंबर सी 9 में बैठे यात्रियों को नाश्ते में समोसा और सैंडविच दिया गया। इसे खोलते ही उसमें से गंध आने लगी। यात्रियों ने इसकी शिकायत कर्मचारियों से की। यात्रियों ने खाने का वीडियो बनाकर ट्वीट करके शिकायत की। इटावा जंक्शन पर उतरे सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि वह गाजियाबाद से कानपुर के लिए शताब्दी एक्सप्रेस से सफर कर रहे थे। तभी ट्रेन में नाश्ता दिया गया। उसमें से बदबू आ रही थी।
पैंट्री कार के मैनेजर ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर ली है। दंपती रोशन सोनी और अंजली सोनी ने बताया कि इतना पैसा खर्च करने के बाद भी इस तरह का नाश्ता दिया जा रहा है। हाफिज मो. चिश्ती ने बताया कि शाम को जब अलग से नाश्ता ऑर्डर किया तो सैंडविच और समोसा खाया। उसके बाद कई बार उलटी हुई।