फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Ayushman card holder woman accused of taking money for operation

Etawah News: आयुष्मान कार्ड धारक महिला ने लगाया रुपये लेकर ऑपरेशन करने का आरोप

Tue, 09 Jan 2024 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Tue, 09 Jan 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
Ayushman card holder woman accused of taking money for operation
इटावा। जिला अस्पताल में आयुष्मान कार्ड धारकों से इलाज के नाम पर अवैध वसूली करने का मामला सामने आया है। कार्ड धारक एक महिला ने पांच हजार रुपये लेकर पथरी का ऑपरेशन करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि अस्पताल के एक कर्मचारी ने आयुष्मान कार्ड बंद होने की बात बताकर उसे शुरू कराने के नाम पर पांच हजार रुपये वसूल लिए। सीएमओ ने सीएमएस को जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जसवंतनगर क्षेत्र के मोहल्ला फक्कड़पुरा निवासी अशोक कुमार की करीब पत्नी विमला देवी (55) ने बताया कि उसने 18 दिसंबर को जिला अस्पताल में पथरी का ऑपरेशन कराया था। इसके चलते 15 दिन भर्ती भी रही। आरोप है कि उसके पास आयुष्मान कार्ड होने के बावजूद जिला अस्पताल के एक कर्मचारी ने उससे आयुष्मान कार्ड बंद होने की बात कहते हुए खुलवाने के लिए पांच हजार रुपये लगेंगे।
विज्ञापन

पीड़िता का आरोप है कि ऑपरेशन के बाद उसने पांच हजार रुपये दिए और करीब 15 दिन अस्पताल में भर्ती रही। लेकिन पेट में दर्द होने की वजह से सोमवार को वह जिला अस्पताल में ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर से मिली। आरोप है कि उन्होंने पर्चा फेंकते हुए कहा कि आगरा, ग्वालियर, दिल्ली जाकर इलाज कराओ। पीड़िता ने बताया कि उसे अब उसे डॉक्टर ने कैंसर होने की बात कही है। बताया कि वह पूड़ी बेलने का काम करती है, जबकि पति मजदूरी करते हैं। पीड़ित महिला विमला देवी के साथ उनकी देवरानी रजनी भी जिला अस्पताल उनके साथ आई थी, जो इकदिल क्षेत्र की इंधौआ पंचायत में आशा बहू है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
अभी तक हमारे पास इस संबंध में पीड़ित की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं आई है। शिकायत आने पर संबंधित स्वास्थ्य कर्मी के खिलाफ कार्यवाई की जाएगी। -डॉ.एमएम आर्या, सीएमएस, जिला पुरुष अस्पताल।

वर्जन
आयुष्मान कार्ड धारकों का निशुल्क इलाज करने की सुविधा है। यदि फिर भी किसी कर्मचारी ने आयुष्मान मरीज से रुपये लिए हैं उसकी जांच कराएंगे। जो भी दोषी मिलेगा उसके खिलाफ कार्यवाई की जाएगी। -डॉ.गीता राम, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed