फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Ayodhya's J.B. Academy won the opening Kho-Kho match.

Etawah News: अयोध्या की जेबी एकेडमी ने जीता खो-खो का उद्घाटन मुकाबला

Tue, 11 Aug 2026 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Ayodhya's J.B. Academy won the opening Kho-Kho match.
इटावा। महात्मा ज्योतिबा फुले स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंगलवार को सीबीएसई ईस्ट जोन-चार खो-खो प्रतियोगिता-2026 का शुभारंभ हुआ। पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल की ओर से दूसरी बार प्रतियोगिमा का आयोजन करवाया गया है। उद्घाटन मुकाबले में जेबी एकेडमी अयोध्या ने मणिपाल पब्लिक स्कूल लखनऊ को हराकर जीत के साथ प्रतियोगिता का आगाज किया। इसके साथ ही सेंट्रल पब्लिक स्कूल लखनऊ, चिल्ड्रन स्कूल फतेहपुर, सेंट जेवियर लखनऊ समेत कई टीमों ने अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने किया। उन्होंने पहला टॉस कराकर उद्घाटन मुकाबले की शुरुआत कराई। इससे पहले समारोह में भव्य मार्च पास्ट हुआ। सीबीएसई लखनऊ क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से पहुंची 100 से अधिक टीमों के खिलाड़ियों ने हाथों में तिरंगा और सीबीएसई का ध्वज लेकर अनुशासन व खेल भावना के साथ मार्च पास्ट किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि डॉ. मुकेश कुमार, पवन प्रताप, डॉ. धर्मेंद्र शर्मा, अभिषेक सक्सेना, अनूप मिश्रा, वेदपाठी तिवारी, भास्कर शर्मा, मनोज मिश्रा, मो. अतीक, सुनील अवस्थी, रश्मि यादव, नमिता तिवारी, प्रीती यादव और आशा अवस्थी रहीं। विद्यालय के चेयरमैन डॉ. कैलाश चंद्र यादव ने सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, निर्णायकों और अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि लगातार दूसरी बार इतनी बड़ी सीबीएसई प्रतियोगिता की मेजबानी मिलना विद्यालय और इटावा के लिए गौरव की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed