{"_id":"65ae4b6ddd94514172043f19","slug":"ayodhya-ram-mandir-devotees-will-be-able-to-visit-kedareshwar-mahadev-temple-next-year-in-etawah-2024-01-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kedareshwar Mahadev: राम मंदिर संग UP के इस जिले में बन रहा केदारेश्वर महादेव मंदिर, अखिलेश ने साझा की तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kedareshwar Mahadev: राम मंदिर संग UP के इस जिले में बन रहा केदारेश्वर महादेव मंदिर, अखिलेश ने साझा की तस्वीर
Mon, 22 Jan 2024 04:54 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, इटावा
अमर उजाला नेटवर्क, इटावा
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 22 Jan 2024 04:54 PM IST
सार
राम मंदिर के साथ ही उत्तर प्रदेश के इटावा में केदारेश्वर महादेव मंदिर बन रहा है। अगले साल से श्रद्धालु मंदिर में दर्शन कर सकेंगे। सपा मुखिया अखिलेश यादव ज्योतिर्लिंग देशांतर रेखा पर 10 बीघा में मंदिर बनवा रहे हैं।
विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अयोध्या में राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो गई है। इसके साथ ही यूपी के एक और जिले में केदारेश्वर महादेव मंदिर बन रहा है। श्रद्धालु अगले साल केदारेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन कर सकेंगे। जिले में बन रहे भव्य केदारेश्वर महादेव मंदिर बनने की जानकारी सपा मुखिया अखिलेश यादव ने एक्स पर एक वीडियो साझा करके जानकारी दी है।
यह मंदिर ज्योतिर्लिंग देशांतर रेखा पर बनाया जा रहा है। ऐसे में इसका देश दुनिया में बड़ा महत्व होगा। मंदिर का भव्य शुभारंभ 2025 में होने की उम्मीद है। हालांकि अभी इसकी कोई घोषणा नहीं की गई है।
देश में इस समय माहौल राममय है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक्स पर एक वीडियो वायरल किया है। छह मिनट 59 सेकेंड के इस वीडियो की शुरुआत ऊ नम : शिवाय के जाप के साथ भारत के नक्शे के साथ हो रही है। इसमें नीचे संदेश लिखा है कि पूर्णता की ओर अग्रसर इटावा का नव निर्माणाधीन केदारेश्वर महादेव मंदिर।
विज्ञापन
वीडियो में मंदिर की नींव रखने के साथ उसके निर्माण की स्थितियों को दिखाया जा रहा है। काम करती हुई क्रेनें और मजदूर नजर आ रहे हैं। वीडियो में परिसर में बने नंदी जी नजर आ रहे हैं। लगभग दस ऊंचे चबेतरे पर 10 फीट ऊंचे नंदी जी विराजमान हैं। कई फीट ऊंचा मंदिर बना दिख रहा है। इसमें एक मंदिर का नक्शा भी दिखाया है, जो बहुत भी भव्य है।

नक्शे में दिखाई गई ज्योतिर्लिंग देशांतर रेखा
वीडियो के शुरुआत में ही नक्शे में ज्योर्तिलिंग देशांतर रेखा भारत के नक्शे पर दिखाई गई है। उसमें बने ज्योर्तिलिंगों का भी विवरण दिखाया गया है। इसी बीच में नक्शा बड़ा होता है और इटावा के केदारेश्वर महादेव मंदिर पर सीधे खुलता है। ऐसे में माना जा रहा है कि सपा मुखिया इस मंदिर को बनवाने के लिए पहले से ही बड़ी योजना बनाए हुए थे। वह बिना किसी प्रचार के इस मंदिर को ज्योर्तिलिंग देशांतर रेखा पर बनवा रहे हैं।
यह मंदिर बने हैं ज्योर्तिलिंग देशांतर रेखा पर
ज्योर्तिलिंग देशांतर रेखा उत्तर से दक्षिण तक है। इस सीधी रेखा पर उत्तराखंड से रामेश्वरम तक कुल सात ज्योर्तिलिंग अभी तक बने हैं। उत्तराखंड में एक छोर पर केदारनाथ मंदिर है तो दक्षिण में रामेश्वरम मंदिर हैं। वहीं बीच में श्री कालाहस्ती मंदिर, एकम्बरेश्वर मंदिर, अरुणाचलेश्वर मंदिर, जम्बूकेश्वर मंदिर, थिल्लई नटराम मंदिर हैं।
दो एकड़ में आंध्रा की कंपनी बना रही मंदिर
लोहन्ना चौराहे से सफारी पार्क की तरफ बढ़ते समय शीतलपुर गांव के सामने सड़क पर ही लगभग दो एकड़ की भूमि पर इस भव्य मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है। सूत्रों की मानें तो इस मंदिर को आंध्र प्रदेश में बने ज्योर्तिलिंगों की तर्ज पर बनवाने के उद्देश्य से आंध्र प्रदेश की कंपनी को ही काम दिया गया है।
कोई राजनीतिक मायने नहीं : प्रदेश सचिव
सपा के प्रदेश सचिव गोपाल यादव ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भव्य मंदिर बनवा रहे हैं। यह लोगों के लिए बड़ा आस्था का केंद्र बनेगा। इसके कोई राजनीतिक मायने नहीं है। सपा धार्मिक कार्य भी शांति से करती है।

डिंपल यादव ने लिया जायजा, काम तेजी से करने के निर्देश
रविवार दोपहर मैनपुरी सांसद और अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव निर्माणाधीन मंदिर का जायजा लेने पहुंचीं। उन्होंने आर्केटेक्ट से काम की रफ्तार के बारे में पूछा। साथ ही काम और तेजी व बेहतर ढंग से करने के निर्देश दिए।