फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Auto overturned after collision with bike, three including a student injured

Etawah News: बाइक की टक्कर से ऑटो पलटा, छात्रा समेत तीन घायल

Tue, 17 Mar 2026 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Auto overturned after collision with bike, three including a student injured
भरथना। कस्बा क्षेत्र के भरथना–ऊसराहार मार्ग पर सोमवार दोपहर करीब दो बजे तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक ऑटो पलट गया। हादसे में इंटर की छात्रा समेत तीन लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को ऑटो से बाहर निकालकर सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

कस्बे के बिरियन मोहल्ला निवासी ऑटो चालक फरीद (35) ने बताया कि वह बालूगंज से सवारियां लेकर ताखा की ओर जा रहे थे। जैसे ही ऑटो पुराना भरथना स्थित चढ़ैया के पास पहुंचा तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो सड़क के बीचों-बीच पलट गया।
विज्ञापन

हादसे के बाद बाइक सवार मौके से भाग गया। घटना में ऑटो चालक फरीद के अलावा थाना ऊसराहार क्षेत्र के अतैया ताखा निवासी रामचंद्र (62) व नगला चंद मामन ताखा निवासी इंटर की छात्रा विशाखा (17) घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए ऑटो में फंसे घायलों को बाहर निकाला और उन्हें सीएचसी भरथना में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed