{"_id":"611a80e98ebc3e43276c4671","slug":"auto-driver-committed-suicide-etawah-news-knp6464011113","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी से झगड़कर ऑटो चालक ने लगाई फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी से झगड़कर ऑटो चालक ने लगाई फांसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकेवर। थाना क्षेत्र के पटेल नगर में शनिवार रात पत्नी से झगड़कर ऑटो चालक ने पंखे से अंगौछे के सहारे फांसी लगा ली। रात करीब 12 बजे पत्नी ने फंदे पर पति को लटका देख सूचना पड़ोसियों व पुलिस को दी। पड़ोसियों की मदद से पत्नी पति को जिला अस्पताल ले गई, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पटेल नगर निवासी दया शंकर उर्फ छोटे (33) ऑटो चालक था। परिजनों ने बताया कि शनिवार रात को उसका गर्भवती पत्नी नीलम देवी से किसी बात लेकर विवाद हो गया था। विवाद के बाद नीलम बेटी शिवन्या व अनन्या के साथ घर के बाहर बैठ गई थी। पत्नी ने बताया कि रात करीब 12 बजे वह कमरे में पहुंची, तो पति का शव पंखे से
अंगौछे के सहारे लटक रहा था। उसने पड़ोसियों व पुलिस को जानकारी दी। पड़ोसियों की मदद से नीलम ने पति को फंदे से नीचे उतारकर जिला अस्पताल ले गई, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पत्नी से कहासुनी के बाद ऑटो चालक के फांसी लगाने की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।