फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Attempt to steal a car parked in front of the police station

थाने के सामने खड़ी वैगनआर कार चुराने की कोशिश

Mon, 15 Jun 2020 09:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
Attempt to steal a car parked in front of the police station
थाने के सामने खड़े वाहन भी अब सुरक्षित नहीं हैं। रविवार रात चोरों ने वैगनआर कार चुराने की कोशिश की।
विज्ञापन

मास्टर चाबी टूट जाने से चोरों की मंशा पूरी नहीं हो सकी। वहीं हाल ही में पेट्रोल पंप से दो लाख रुपये चोरी के बाद इस घटना के सामने आने से व्यापारी वर्ग नाराज है।
ऊसराहार कस्बा तिराहे पर थाने के ठीक सामने व्यापारी पिंकल गुप्ता पुत्र महेश चंद्र गुप्ता का घर है। घर के पास में इनकी वैगनआर कार खड़ी थी। रविवार रात चोरों ने कार चुराने का प्रयास किया।
विज्ञापन

मास्टर चाबी कार स्टार्ट करने के चक्कर में टूट गई। इसका एक हिस्सा की-होल में फंस गया। इससे चोर कार छोड़कर भाग गए।
सोमवार सुबह पिंकल गुप्ता ने गाड़ी स्टार्ट करनी चाही तो की-होल में टूटी चाबी फंसी मिली। व्यापार मंडल के क्षेत्रीय अध्यक्ष अनिल कौशल व व्यापारी नेता रवि वर्मा ने चोरी की घटनाओं पर रोष व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सही ढंग से गश्त की मांग की। चार दिन पहले बिधूना मार्ग स्थित एक पेट्रोल पंप के ऑफिस में घुसकर चोर दो लाख रुपये निकाल ले गए थे। इसकी अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed