फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Attempt to rape a teenage girl who was going to give food to her father at the farm

Etawah News: पिता को खेत पर खाना देने जा रही किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास

Tue, 19 Dec 2023 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Tue, 19 Dec 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Attempt to rape a teenage girl who was going to give food to her father at the farm
चकरनगर (इटावा)। खेत पर अपने पिता को खाना देने जा रही किशोरी से एक किशोर ने दुष्कर्म का प्रयास किया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर किशोर व उसके माता-पिता के खिलाफ छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस स्कूल में बच्चों के बीच हुए विवाद का मामला बता रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के पिता ने थाने में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनकी 10 वर्षीय बेटी 12 दिसंबर को दोपहर में खेत पर उसके लिए खाना लेकर जा रही थी। इसी दौरान गांव के एक किशोर ने किशोरी को खेत में खींच लिया और छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। इस दौरान किशोरी के चीखने चिल्लाने पर पिता दौड़ा तो आरोपी किशोर जंगल की तरफ भाग गया।
विज्ञापन

पिता का आरोप है कि पुलिस को तहरीर दी पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। एसएसपी से शिकायत की। थाना प्रभारी संतोष कुशवाहा ने बताया कि आरोपी किशोर सहित उसके माता-पिता के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज की है। हालांकि यह मामला स्कूल में बच्चों के बीच हुए विवाद का था। इसमें जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed