{"_id":"629a5401ae2cf5033703e79c","slug":"attempt-to-crush-lawyer-by-car-report-etawah-news-knp700469057","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकील को कार से कुचलकर मारने का प्रयास, रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वकील को कार से कुचलकर मारने का प्रयास, रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। सहायक के साथ शुक्रवार को कचहरी से घर लौटते समय वकील की बाइक में जेल के पीछे डग्गामार बस ने टक्कर मार दी। चोटिल वकील के साथ बस मालिक ने हाथापाई की और कार चढ़ाकर कुचलने का प्रयास किया। वकील ने सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
वकील योगेंद्र कुमार अवस्थी ने बताया कि गुरुवार देर शाम को कचहरी से सहायक राजेश दुबे के साथ घर लौट रहे थे। जेल के पीछे सैयद बाबा की मजार के पास निजी बस के चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों गिरकर घायल हो गए। वकील योगेंद्र ने सही तरीके से बस चलाने के लिए कहा तो चालक ने मालिक को बुला लिया। आरोप है कि सूचना पर आए मालिक ने चार-पांच साथियों के साथ आकर हाथापाई की। विरोध पर कार से रौंदकर उन्हें मारने का प्रयास किया। राजेश दुबे पर बड़ी संख्या में घटनास्थल पर वकील भी पहुंच गए।
उन्हें देख हमलावर बस व कार लेकर भाग निकले। पुलिस ने वकील योगेंद्र का डाक्टरी परीक्षण कराया और बस व कार मालिक व चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। कार्यवाह थाना प्रभारी सिविल लाइन मोहम्मद कामिल ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है मामले की जांच की जा रही है।