फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Attack on BJP workers who went to seek votes

वोट मांगने गए भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला

Thu, 17 Feb 2022 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 12:08 AM IST
विज्ञापन
Attack on BJP workers who went to seek votes
इटावा। सोखा डूरपुर गांव मेें बुधवार को वोट मांगने गए भाजपा कार्यकर्ताओं के काफिले पर गांव में कुछ लोगों ने लाठियों से हमला कर दिया। इसमें एक कार का चालक घायल हो गया और कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। सिविल लाइन पुलिस ने कार्रवाई में टालमटोल की तो भाजपाई थाने में जमा हो गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तहरीर ले ली गई है। मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

इटावा सदर सीट से भाजपा प्रत्याशी सरिता भदौरिया के लिए वोट मांगने पार्टी कार्यकर्ता सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सोखा गांव गए थे। जहां कुछ लोगों ने उनका रास्ता रोक लिया और गांव में वोट न मांगने के लिए कहा। जिसमें दो पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। बात बढ़ने पर मारपीट शुरू हो गई। ग्रामीणों ने लाठी डंडे लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

ड्राइवर भूरे राजपूत पुत्र बलवीर राजपूत को पीट दिया। हमले में भूरे घायल हो गया। एक वाहन के कांच भी फूट गए हैं। किसी तरह भाजपा कार्यकर्ता सिविल लाइन थाने पहुंचे। भूरे ने पांच लोगों के खिलाफ के तहरीर दी है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाते हुए बताया कि घटना की सूचना देने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। सिविल लाइन थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर ले ली गई है मामला दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed