फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   At the urging of bsp supremo court campus demonstration

पार्टी सुप्रीमो के आह्वान पर कचहरी परिसर में धरना प्रदर्शन

Mon, 27 Apr 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Mon, 27 Apr 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
At the urging of bsp supremo court campus demonstration

बसपा सुप्रीमो के आह्वान पर बसपाइयों ने कलक्ट्रेट में धरना दिया। इस दौरान पार्टी नेताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकारों पर जमकर निशाना साधा। मोदी सरकार के भूमि अधिग्रहण बिल को किसान विरोध बताया। प्रदेश में बढ़ रहे अपराधों का जिक्र करते हुए प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लिया।

विज्ञापन


मुख्य अतिथि व जोनल कोआर्डिनेटर अशर्फीलाल शंखवार ने कहा कि मोदी सरकार के भूमि अधिग्रहण बिल से किसानों को कोई फायदा नहीं होने वाला। इससे फायदा होगा पूंजीपतियों को। उन्होंने कहा कि दैवी आपदा में प्रदेश और केंद्र सरकार का रवैया निराशाजनक रहा है।
विज्ञापन


किसान खुदकुशी कर रहे हैं और दोनों सरकारें हाथ पर हाथ धरे बैठी हैं। प्रदेश में गुंडाराज कायम है। पब्लिक ने प्रदेश और केंद्र सरकार से चुनाव के वक्त जो उम्मीदें की थीं, उन पर पानी फिर गया है। अब जनता खुद को ठगा महसूस कर रही है। उन्होंने दावा किया कि 2017 में प्रदेश में फिर से बसपा सरकार बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व जिलाध्यक्ष लाखन सिंह जाटव ने कहा कि भू-माफिया किसानों की जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। केंद्र सरकार ने संशोधित भूमि अधिग्रहण कानून लाकर किसानों की कमर तोड़ने का काम किया है। सदर विधानसभा सीट से बसपा के घोषित प्रत्याशी रुकुम सिंह राजपूत ने कहा कि दैवी आपदा ने किसानों की फसलों को पूरी तरह से तबाह कर दिया है। अगर प्रदेश सरकार उचित मुआवजा देती तो किसान आत्महत्या नहीं करते।

विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित मंडल कोआर्डीनेटर जसकरन सिंह कठेरिया ने कहा कि प्रदेश में लूट, डकैती, बलात्कार, हत्या आदि संगीन वारदातों की बाढ़ आ गई है। प्रदेश सरकार अपराधों को रोकने में पूरी तरह से नाकाम साबित हुई है।


धरना सभा को मंडल कोआर्डीनेटर संघप्रिय गौतम, सुधींद्र भदौरिया, भरथना विधानसभा क्षेत्र प्रभारी राघवेंद्र गौतम, पूर्व जिलाध्यक्ष उदयवीर सिंह जाटव, रामबाबू भंते, सुरजन सिंह, खादिम अब्बास, वीरू भदौरिया आदि ने भी संबोधित किया। इस दौरान महेंद्र पांडेय, नबी मंसूरी, श्याम चौधरी, इमरान मौजूद रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विनोद कुमार जाटव ने की। संचालन बंटू बाजपेयी ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed