फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   At the police outpost, the sub-inspector and constables took the teenager into custody and beat him.

Etawah News: चौकी में दारोगा और सिपाहियों ने किशोर को हिरासत में लेकर पीटा

Fri, 17 Jul 2026 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
At the police outpost, the sub-inspector and constables took the teenager into custody and beat him.
इटावा। किशोर को हिरासत में रखकर पीटने, जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने और छोड़ने के एवज में रुपये मांगने पर आईटीआई चौकी के तत्कालीन प्रभारी दारोगा अरुण सिंह और दो सिपाहियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है। मामले में कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन

फ्रेंड्स कॉलोनी के एक मोहल्ला निवासी ने कोर्ट में प्रार्थनापत्र देकर आरोप लगाया था कि उनका पुत्र (16) मजदूरी के साथ कबाड़ का काम करता है। 15 मई की सुबह करीब 10 बजे वह आईटीआई चौराहे के पास से गुजर रहा था। आरोप है कि उसी दौरान आईटीआई चौकी प्रभारी दारोगा अरुण सिंह दो सिपाहियों के साथ पहुंचे और चोरी का आरोप लगाते हुए उसे पकड़ लिया। विरोध पर किशोर को पीटते हुए पुलिस चौकी ले गए। चौकी में भी उसके साथ मारपीट की गई। उसे यह तक नहीं बताया गया कि किस आरोप में उसे हिरासत में लिया गया है। आरोप है कि घटना की जानकारी मिलने पर माता-पिता चौकी पहुंचे तो पुलिसकर्मियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उसे झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भेजने की धमकी दी। इसके बाद किशोर को फ्रेंड्स कॉलोनी थाने ले जाया गया, जहां दारोगा ने छोड़ने के बदले पांच हजार रुपये की मांग की। न देने पर उसे पूरी रात थाने में रखा गया और अगले दिन 16 मई को धमकी देकर छोड़ दिया गया। घर लौटने के बाद परिजन ने उसी दिन जिला अस्पताल में किशोर का मेडिकल कराया। रिपोर्ट में किशोर के शरीर पर छह चोटें होने का दावा किया गया है। पीड़ित ने 25 मई को एसएसपी से भी शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कोर्ट के आदेश पर फ्रेंड्स कॉलोनी थाने के दारोगा अरुण सिंह और दो सिपाहियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की विवेचना की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed