फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   at gun point loot incident too place with brother and sister

भाई-बहन के कनपटी में तमंचा तान लुटेरे लूट ले गए लाखों के जेवर व रुपये

Mon, 16 Aug 2021 08:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Aug 2021 08:41 PM IST
विज्ञापन
at gun point loot incident too place with brother and sister
इटावा। ऊसराहार थाना क्षेत्र के भरतीया कोठी चौकी से करीब 200 मीटर आगे लाल अपाचे सवार दो लुटेरों ने भाई-बहन की बाइक में लात मार दी। घबराकर युवक ने बाइक रोकी, तो दोनों लुटेरों ने उन्हें तमंचा दिखा कर जेवर व रुपये लुट लिए। पीड़ित ने भरतीय चौकी में लूट की तहरीर दी है।
विज्ञापन

औरैया के थाना एरवाकटरा, चकबदनपुर गांव निवासी किसान राम शरन यादव का बेटा सनी बाइक से सोमवार सुबह बहन सोनम को लेने उसके ससुराल आशनंदपुर बसरेहर आया था। दोपहर में वह बाइक से बहन सोनम व दो साल के भांजे चिराग को बैठाकर अपने गांव चकबदनपुर जा रहा था। सनी ने बताया कि बनी अर्दु गांव के पास से लाल बाइक सवार लुटेरे उसके पीछे लग गए, तो उसने बाइक तेजी से भगाई। ऊसराहार के भरतीय कोठी चौकी
विज्ञापन

से करीब 200 मीटर की दूरी पर स्थित सर्विस लेन पर अपाचे सवार लुटेरों ने उसकी बाइक में लात मार दी। उसने लुटेरों के हाथ में तमंचा देखा, तो घबराकर बाइक रोक दी। इसके बाद लुटेरे ने बहन सोनम के कनपटी में तमंचा
विज्ञापन
विज्ञापन

लगाकर बैग छीन लिया और कुदरैया बंबा की तरफ भाग गए। सोनम ने बताया कि बैग में आठ अंगूठी, चेन, कान के झाले, मोबाइल व 20 हजार रुपये थे, जिसे लुटेरे लूट ले गए। एक लुटेरे हेलमेट लगाए था और उसका पीछे बैठा साथी अंगौछे से मुंह बांधे था। भाई-बहन राहगीरों की मदद से भतरीया चौकी गए और मामले की शिकायत की।

पीड़ित सोनम ने बताया कि वह रक्षाबंधन के चलते जेवर व रुपये लेकर ससुराल से मायके भाई सनी के साथ बेटे चिराग को लेकर बाइक से जा रही थी। तभी भरतीया कोठी के लूट हो गई। जानकारी पर परिजन मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed