फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   at gun point cousion brothers were looted

कार सवार बदमाशों ने तमंचा दिखा कर लूटा पैसा, मोबाइल व बाइक

Fri, 20 Aug 2021 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
at gun point cousion brothers were looted
बकेवर में लूट का शिकार हुए चचेरे भाई - फोटो : ETAWAH
इटावा। बकेवर थाना क्षेत्र के भरथना पुल स्थित कंचन भट्टा के पास शुक्रवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे अपाचे सवार चचेरे भाइयों को कार सवार बदमाशों ने ओवरटेक करके रोक लिया। इसके बाद कार से उतरे एक बदमाश ने युवक के पैर में रॉड मारी और जबकि तीन अन्य बदमाशों ने तमंचा दिखाकर उनसे एक हजार रुपये, मोबाइल व बाइक लूट ली। वह दोनों थाने पहुंचे और पुलिस से शिकायत की। आरोप है कि पुलिस बोली.. कि चोरी की तहरीर दो, तब रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन

बकेवर के भिटारी कुनैठा गांव निवासी सौरभ नोएडा स्थित एक मोबाइल कंपनी में नौकरी करता है। वह रक्षाबंधन के चलते नोएडा से रोडवेज बस से गुरुवार रात घर आ रहा था। उसे लेने के लिए उसका भाई गौरव अपने ताऊ के बेटे मनीष के साथ अपाचे बाइक से शुक्रवार रात करीब तीन बजे बकेवर हाईवे जा रहा था।
विज्ञापन

गौरव ने बताया कि तड़के करीब साढ़े तीन बजे वह बकेवर स्थित कंचन भट्टा के पास पहुंचा था कि पीछे से आ रही कार ने उन्हें ओवरटेक करके रोक लिया। कार से तीन लोग उतरे और मोबाइल व रुपये निकालकर देने को बोलने लगे। विरोध करने पर एक बदमाश ने गौरव के पैर में रॉड मार दी और बचाव करने पर मनीष को पीटा। इसी बीच उनका चौथा साथी भी कार से उतर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चारों बदमाशों ने तमंचा व रॉड दिखाते हुए मनीष से पास मौजूद एक हजार रुपये, मोबाइल व गौरव की अपाचे बाइक लूट ली और इटावा शहर की तरफ भाग निकले। वह किसी तरह बकेवर थाने पहुंचे और लूट की सूचना दी। आरोप है कि थाने में मौजूद पुलिस कर्मी पीड़ित भाइयों से बोले कि चोरी की तहरीर दो, उसके बाद कार्रवाई की जाएगी। उसके पास वह गांव आए और प्रधान सतेंद्र सिंह यादव को जानकारी दी।

थाना प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों भाई क्षेत्र के भरथना पुल के पास खड़े होकर चाय पी रहे थे। तभी उनकी बाइक चोरी हो गई। हालांकि वह मोबाइल व एक हजार रुपये लूट ले जाने के मामले में कोई जवाब नहीं दे सकें। बताया कि कस्बा चौकी इंचार्ज नितिन सिंह मामले की जांच कर रहे है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed