फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Assam and Kerala defeat

असम व केरल की करारी हार

Fri, 01 May 2015 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Fri, 01 May 2015 10:47 PM IST
विज्ञापन
Assam and Kerala defeat

उत्तर प्रदेश हाकी के तत्वावधान में मास्टर चंदगीराम स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार को पांचवीं सीनियर राष्ट्रीय महिला हाकी  चैंपियनशिप में हुए मुकाबलों में असम और केरल की करारी हार हुई। असम को जहां झारखंड ने 10-1 से रौंदा वहीं पंजाब ने केरल को 10-2 से हराया। कर्नाटक और यूपी एक-एक गोल से बराबर पर रहीं।

विज्ञापन


पहले मैच में झारखंड की टीम ने असम को 10-1 से मात दी। झारखंड की ओर से बसंती, अनिमा व बिरसी ने दो-दो गोल तथा इटवारी, पूनम, शबनम व निशा रानी ने एक-एक गोल किया। असम हाकी  की ओर से मात्र एक गोल मौल्ली यादव ने किया।
विज्ञापन



दूसरा मैच में कर्नाटक व उत्तर प्रदेश के बीच 1-1 की बराबरी पर रहा। कर्नाटक की ओर से रंजिथा तथा उत्तर प्रदेश की ओर से रीना देवी ने एक-एक गोल किया। तीसरे मैच  में पंजाब ने केरल को 10-2 से हराया। पंजाब की गुरजीत कौर ने चार गोल, नभप्रीत कौर ने दो गोल तथा रमनदीप, मीनाक्षी, सुखजीत कौर व पूजा रानी ने एक-एक गोल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


केरल की विसमाला व अंजलि अब्राहम ने एक-एक गोल दागे। चौथे मैच में दि मुंबई हाकी  एसोसिएशन की टीम ने हाकी  भोपाल को 6-2 से हराया। मुख्य अतिथि अवैतनिक सचिव उत्तर प्रदेश हाकी  व निदेशक, खेल डॉ. आर .पी. सिंह, परफार्मेंस डायरेक्टर हाकी  इंडिया अल्टोमस एवं पूर्व ओंलपियन एवं भारतीय हाकी  टीम के चयनकर्ता हरविंदर सिंह उपस्थित रहे।


इस अवसर पर लईक खान, दविंदर भाटिया, के पी सिंह, एस के लहरी, नवीन कुमार सिंह डा.  मंजूर आलम अंसारी आदि मौजूद रहे। निर्णायक के रूप में दीपा, तारिक, विरेंद्र सिंह, अर्चना, करतार सिंह व नेपोलियन आदि की अहम भूमिका रही। गौरतलब है कि फाइनल मुकाबला 03 मई को अपराह्न 3:30 बजे से होगा। समापन पर पुरस्कार वितरण मुख्यमंत्री अखिलेश यादव करेंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed