फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   ASP State Secretary resigns; levels serious allegations against State President.

Etawah News: आसपा के प्रदेश सचिव ने दिया इस्तीफा, प्रदेश अध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

Sat, 27 Jun 2026 11:08 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
ASP State Secretary resigns; levels serious allegations against State President.
इटावा। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रदेश सचिव बलबीर सिंह जाटव ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और प्रदेश सचिव पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने शनिवार दोपहर प्रेसवार्ता करके प्रदेश अध्यक्ष पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

प्रेसवार्ता करके बलवीर जाटव ने कहा कि पार्टी को मजबूत करने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव प्रदेश नेतृत्व के सामने रखे, लेकिन उन पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। कहा कि प्रदेश सचिव के पद पर रहकर उन्होंने उप्र समिति और प्रदेश अध्यक्ष सुनील चित्तौड़ के समक्ष संगठन को मजबूत करने सुझाव रखे, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। इनमें पार्टी में आंतरिक लोकतांत्रिक तरीके से आईटी सेल की स्थापना, चुनावी तैयारी के लिए 15 वेबसाइट तैयार करना, एससी, ओबीसी और अल्पसंख्यक समाज से पांच प्रवक्ताओं की नियुक्ति, विभिन्न आयोगों से जुड़े मामलों के लिए प्रदेश स्तरीय कमेटियों का गठन सहित कई विषय शामिल किए गए थे। उन्होंने बताया कि चंद्रशेखर आजाद द्वारा आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन और पिछड़ा वर्ग सम्मेलन से संबंधित पुस्तिका और वीडियो लॉन्च करने की योजना पर भी चर्चा की गई थी, लेकिन इन मुद्दों पर अपेक्षित गंभीरता नहीं दिखाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed