फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   As soon as the new government is formed, Sambhav Divas forgets the responsible

Etawah News: नई सरकार बनते ही संभव दिवस भूले जिम्मेदार

Mon, 29 May 2023 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Mon, 29 May 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
As soon as the new government is formed, Sambhav Divas forgets the responsible
(फोटो संख्या 31) इटावा नगर पालिका परिषद में खाली पड़ी ईओ की कुर्सी। संवाद
विज्ञापन

(फोटो संख्या 32) जसवंतनगर नगर पालिका में खाली पड़ी ईओ की कुर्सी। संवाद
(फोटो संख्या 33) भरथना नगर पालिका परिषद में सम्भव दिवस के दौरान शिकायती प्रार्थना पत्र लेते चैयरमेन अजय कुमार यादव । संवाद
(फोटो संख्या 34) नगर पालिका में अपनी समस्या बताने आए बंगाली कॉलोनी के लोग। संवाद

नई सरकार बनते ही संभव दिवस भूले जिम्मेदार
इटावा और जसवंतनगर में नहीं नहीं बैठे अधिकारी, भरथना में एक घंटे बाद सुनीं समस्याएं
कॉमन इंट्रो
इटावा। नगर निकाय क्षेत्रों की समस्याएं उनके ही कार्यालयों में सुनकर त्वरित समाधान के लिए सरकार की ओर से संभव दिवस मनाने का आदेश दिया गया। इसके बावजूद नई सरकार बनने के बाद पड़े पहले संभव दिवस को ही जसवंतनगर और इटावा में अधिकारी भूल गए। वहीं भरथना में एक घंटे बाद नवनिर्वाचित चेयरमैन ने समस्याएं सुनीं।
---------------------
अनुपस्थित रहे अधिकारी, फरियादी तलाशते रहेइटावा। नगर पालिका में दोपहर लगभग 12 बजे ईओ का कक्ष अंदर से बंद था। उसमें उनके कुछ कर्मचारी बैठे चर्चाएं कर रहे थे, लेकिन बाहर से कक्ष बंद होने की वजह से फरियादी बाहर से लौट जा रहे थे। इस बीच बंगाली कॉलोनी के करीब 15 लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे।
विज्ञापन

वह ईओ के बारे में कर्मचारियों से पूछते रहे। सभी ने उन्हें उनके न होने की बात कही। ऐसे में वह थक हारकर एक कर्मचारी को प्रार्थना पत्र दे गए। उन्होंने अपने जर्जर क्वार्टरों को सही कराने की मांग की है। नगर पालिका पहुंचने वालों में मधु, राजकुमारी, राजू, आशा, ऊषा, कैला, माधुरी, रामबेटी, सुरेश, मंजू, श्रीकांता आदि मौजूद रहे। नगर पालिका चेयरमैन ने ज्योति गुप्ता ने बताया कि अधिकारियों को प्रतिदिन समस्याएं सुनने के निर्देश दिए हैं। मैं स्वयं प्रतिदिन सुबह से शाम तक समस्याएं सुनूंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
एक घंटे बाद चेयरमैन को आई याद
भरथना। सुबह 10 बजे नगर पालिका में कर्मचारी रोज की तरह पहुंच रहे थे। अधिकारी या कर्मचारी किसी को भी संभवन दिवस के बारे में याद नहीं थी। लगभग 11 बजे नवनिर्वाचित चेयरमैन अजय कुमार यादव गुल्लू को अचानक याद आई तो उन्होंने अपने ही कक्ष में बैनर लगवाकर समस्याएं सुनना शुरू कीं। वार्ड 22 ब्रजराज नगर पूर्वी के भाजपा सभासद सुशील पोरवाल ने वार्ड क्षेत्र अंतर्गत खराब स्ट्रीट लाइट ठीक कराने, वार्ड मोतीगंज पूर्वी के सभासद प्रबल कश्यप ने मोहल्ला में प्रकाश व्यवस्था दुरस्त कराने की मांग की। उन्होंने मोहल्ला गिरधारीपुरा के धन्नू ने मोहल्ले के दो पोल की स्ट्रीट लाइट ठीक कराने को प्रार्थना पत्र दिया गया। इस दौरान वरिष्ठ लिपिक अरविंद यादव आदि मौजूद रहे।

-----------------
जसवंतनगर में खाली पड़ी रही कुर्सी
जसवंतनगर। पालिका में सोमवार को लगने वाला संभव दिवस में कोई अधिकारी नहीं पहुचे। खाली कुर्सी पड़ी रही। फरियादी अपनी समस्याओं को लेकर आए थे वे खाली हाथ लौट गए। एक फरियादी महिपाल सिंह जो जलभराव की समस्या लेकर आया था वह काफी देर इंतजार करने के बाद वापस चला गया। उनके अपना एक प्रार्थना पत्र लिपिक को दिया। एक फरियादी के अलावा और कोई फरियादी पालिका में नहीं दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed