फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   As soon as OPD is closed, the crowd of patients in emergency increases.

Etawah News: ओपीडी बंद होते ही इमरजेंसी में बढ़ती है मरीजों की भीड़

Thu, 01 Jan 2026 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
As soon as OPD is closed, the crowd of patients in emergency increases.
इटावा। तापमान गिरते ही जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ी है। ओपीडी दोपहर दो बजे बंद हो जाती है। सर्दी, जुकाम, बुखार, कोल्ड डायरिया व निमोनिया से पीड़ित मरीज दोपहर दो बजे के बाद इमरजेंसी पहुंच रहे हैं। एक साथ कई मरीज पहुंचने पर इलाज के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। इससे मरीज व तीमारदार परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवा को डॉ. बीआर आंबेडकर संयुक्त जिला अस्पताल सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक 362 नए मरीजों ने पंजीकरण करवाया। सुबह घना कोहरा होने से बहुत कम ही लोग घर से निकले। दोपहर एक बजे धूप निकलने पर लोग घरों से बाहर निकले। वहीं, दो बजे ओपीडी बंद होने पर उन्होंने जिला अस्पताल की इमरजेंसी में डॉक्टरों को दिखाया।
विज्ञापन

दोपहर दो बजे के करीब इमरजेंसी में भीड़ रही। दोपहर पचावली के अनुज (25), हर्षनगर के रिंकू (12), बलरई के गोविंद (20) समेत पांच लोग बुखार से पीड़ित एक साथ इमरजेंसी पहुंचे। वहीं अन्य मरीज भी थे। इससे मरीजों और उनके तीमारदारों को कुछ देर इलाज के लिए इंतजार करना पड़ा। सुबह से शाम पांच बजे तक 172 मरीजों ने इमरजेंसी में इलाज करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मियों का कहना है कि एक साथ कई मरीज आने पर इमरजेंसी छोटी पड़ रही है। सीएमएस डॉ. पारितोष शुक्ला ने बताया कि इमरजेंसी में सुविधाएं बढ़ाई जानी है। इसके लिए कागजी कार्रवाई चल रही है। जल्द ही इसे बड़ा करने के साथ ही बेहतर सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed