फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   ARTO seized three school vans in Etawah and challaned four vehicles

इटावा में एआरटीओ ने तीन स्कूली वैन सीज की और चार वाहनों का किया चालान

Mon, 25 Jul 2022 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
ARTO seized three school vans in Etawah and challaned four vehicles
वैन चेक करते एआरटीओ प्रवर्तन। संवाद - फोटो : ETAWAH
इटावा। नियमों को ठेंगा दिखाकर स्कूलों में संचालित वैन के खिलाफ अमर उजाला में खबरें प्रकाशित होने के बाद एआरटीओ प्रवर्तन ने जांच अभियान तेज कर दिया है। शनिवार को बकेवर और जसवंतनगर में स्कूल वाहनों की जांच की गई। परिवहन विभाग के नियमों का पालन न करने पर तीन स्कूल वैन को सील करने के साथ चार वाहनों का चालान भी काटा गया। एक निजी बस को भी सीज किया गया।
विज्ञापन

एआरटीओ प्रवर्तन मोहम्मद कय्यूम को जांच में स्कूल वैन में क्षमता से अधिक बच्चे मिले। बिना परमिट वाहन एलपीजी से संचालित मिले। एआरटीओ ने चौबिया थाना क्षेत्र में मौरंग लदे ट्रक पर एक लाख 9 हजार रुपये जुर्माना लगाया। बकेवर थाना क्षेत्र में दिल्ली से कानपुर जा रही यात्री बस के प्रपत्र पूरे न होने पर सीज कर दिया गया। बस की सवारियों को अन्य वाहन से भेजा गया। सीमेंट लादे ओवरलोड ट्रक को भी सीज किया गया। इटावा जंक्शन के माल गोदाम क्षेत्र में ओवरलोड ट्रैक्टरों का चालन किया है। एआरटीओ प्रवर्तन ने बताया कि किसी भी कीमत पर मानकों को पूरा करने वालों को बक्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed