फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Arrested three including illegal arms factory

Etawah: अवैध असलहा फैक्टरी का भंडाफोड़, तीन आरोपियों को दबोचा, मुख्य आरोपी पर दर्ज हैं 37 मुकदमें

Fri, 28 Apr 2023 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Updated Fri, 28 Apr 2023 12:09 AM IST
सार

एसएसपी ने बताया कि आरोपी असलऐ बनाकर बहुत ही कम दामों पर बेच देते थे। तमंचा सिर्फ एक हजार से 15 सौ तक बेचकर अपराधों को बढ़ावा देने का काम कर रहे थे। मुख्य आरोपी पिंकी उर्फ सौरभ बकेवर थाने का टॉप 10 अपराधी है।

विज्ञापन
Arrested three including illegal arms factory
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इटावा जिले के बकेवर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध रूप से असलहा बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से असलहे, अधबने तमंचे और इन्हें बनाने के उपकरण भी बरामद किए हैं। आरोपी कई प्रदेशों में हथियार सप्लाई करते थे।

विज्ञापन

गुरुवार को पुलिस लाइन में एसएसपी संजय कुमार ने खुलासा किया। बताया कि बुधवार रात चेकिंग के दौरान थाना पुलिस को सूचना मिली कि अहेरीपुर से निवाड़ीखुर्द वाली रोड के पास आम के बाग में कुछ लोग अवैध रूप से तमंचा बनाने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

इस पर देर रात एक बजे बकेवर थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान ने टीम के साथ छापा मारकर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम पिंकी उर्फ सौरभ उर्फ सत्यवीर निवासी नगला पल्टू निवाड़ीकला, इरफान उर्फ टिर्रे निवासी निवाड़ी खुर्द व अंशुल यादव निवासी नगला बसी थाना बकेवर बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य आरोपी जनपद का टॉप 10 अपराधी
पकड़े तस्करों में से एक जनपद का टॉप टेन अपराधी है। इनके पास से तीन तमंचा इसके अलावा अर्द्ध बना तमंचा, चार बट और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। एसएसपी ने पुलिस टीम को 10 हजार रुपये का पुरस्कार देने का एलान किया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

एक हजार से 15 सौ रुपये तक में बेच देते थे तमंचा
एसएसपी ने बताया कि आरोपी असलऐ बनाकर बहुत ही कम दामों पर बेच देते थे। तमंचा सिर्फ एक हजार से 15 सौ तक बेचकर अपराधों को बढ़ावा देने का काम कर रहे थे। मुख्य आरोपी पिंकी उर्फ सौरभ बकेवर थाने का टॉप 10 अपराधी है।

अलग-अलग जनपदों में दर्ज हैं 37 मुकदमें
आरोपी के खिलाफ औरैया, मैनपुरी, कानपुर नगर, कानपुर देहात और लखनऊ में कुल 37 मुकदमें दर्ज हैं। इरफान के खिलाफ नौ और अंशुल पर दो मुकदमें दर्ज हैं।  एसएसपी संजय कुमार ने बताया कि पुलिस को मुखबिर के जरिए इस बात की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस ने छापेमारी कर कार्रवाई की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed