फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Answer sheets will be checked at four centers from today

Etawah News: चार केंद्रों पर आज से जांची जाएंगी उत्तर पुस्तिकाएं

Sat, 16 Mar 2024 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
Answer sheets will be checked at four centers from today
इटावा। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं होने के बाद आज से मूल्यांकन शुरू होगा। जिले के चार कॉलेजों में बनाए गए मूल्यांकन केंद्रों को कुल 3,10,144 कॉपियों का आवंटन हुआ है। मूल्यांकन कार्य सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगा।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षाएं नौ मार्च को खत्म हो गई थीं। मूल्यांकन कार्य के लिए जीआईसी, जीजीआईसी, इस्लामियां इंटर कॉलेज व एसडी इंटर कॉलेज को जांच केंद्र बनाया गया है। परीक्षार्थी को किसी विषय में 90 प्रतिशत से अधिक या शून्य अंक मिलते हैं तो उपप्रधान परीक्षक दोबारा कॉपी चेक कर उस पर हस्ताक्षर करेंगे। विज्ञान, गणित अथवा अन्य तकनीकी विषयों में सवाल सही हल न होने, मात्रक न लिखने या गलत लिखने पर आंशिक अंक काटे जाएंगे।
विज्ञापन

चारों केंद्रों पर 1506 शिक्षक 29 मार्च तक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करेंगे। केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाओं की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। डीआईओएस कार्यालय में बने कंट्रोल रूम से सभी केंद्रों की निगरानी की जाएगी। कापियों की सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी भी तैनात रहेंगे। परीक्षा प्रभारी दुर्गेश अग्रवाल ने बताया कि 3,10,144 कॉपियों का मूल्यांकन होना है। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



हाईस्कूल की अधिकतम 50 कॉपियों को जांच सकेगा एक परीक्षक
मूल्यांकन की गुणवत्ता प्रभावित न हो इसके लिए हाईस्कूल के परीक्षक एक दिन में अधिकतम 50 व इंटरमीडिएट के परीक्षक अधिकतम 45 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करेंगे। उपप्रधान परीक्षक मूल्यांकन की गुणवत्ता परखने के लिए रैंडम कुछ कॉपियों को चेक करेंगे। छात्रों को मिलने वाले अंक उत्तर पुस्तिकाओं में साफ-साफ अंकित किए जाएंगे। इसमें ओवरराइटिंग नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed