{"_id":"5f2c931181984a2882b01e9ad156ba78","slug":"anshul-took-over-the-command-of-the-district-panchayat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंशुल ने संभाली जिला पंचायत की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंशुल ने संभाली जिला पंचायत की कमान
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
Updated Fri, 15 Jan 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री के चचेरे भाई अभिषेक यादव उर्फ अंशुल यादव ने गुरुवार को
विज्ञापन
नुमाइश पंडाल में जिला पंचायत अध्यक्ष पद की शपथ ली। कार्यक्रम में मुख्य
अतिथि के तौर पर शामिल पीडब्ल्यूडी मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने भतीजे अंशुल
को मिलने-जुलने वालों से सावधान रहने की नसीहत दी।
उन्होंने कहा कि कुछ लोग मिलने-जुलने में ही दलाली कर रहे हैं। डीएम नितिन बंसल ने अंशुल को और अंशुल ने जिला पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई। माध्यमिक शिक्षामंत्री बलराम यादव और पीडब्ल्यूडी मंत्री शिवपाल सिंह यादव के पहुंचते ही डीएम नितिन बंसल ने अंशुल यादव को शपथ दिलाई।
इसके बाद अंशुल ने सभी 23 जिला पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई। शपथ के बाद अंशुल ने पिता राजपाल सिंह यादव व निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष मां प्रेमलता यादव, पीडब्ल्यूडी मंत्री शिवपाल सिंह यादव समेत कुछ बड़े बुजुर्गों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।
पीडब्ल्यूडी मंत्री शिवपाल सिंह ने कहा कि यह एक बड़ी जिम्मेदारी है। इसे पूरी ईमानदारी से निभाना है। कहीं पर भी कमीशनखोरी, रिश्वतखोरी और बेईमानी न होने पाए। अखिलेश सरकार के सामने भी कई तरह की बाधाएं खड़ी की गई, लेकिन यूपी सरकार ने इन बाधाओं को दूर कर दवाई, पढ़ाई और सिंचाई को मुफ्त कर ऐसी योजनाएं शुरू की जो किसी अन्य राज्य में नहीं हैं।
माध्यमिक शिक्षा मंत्री बलराम यादव ने कहा कि पंचायत चुनाव में जीत मात्र पड़ाव है, मंजिल नहीं है। मंजिल तो दिल्ली है। उन्होंने कहा की पद हासिल करना महत्वपूर्ण नहीं होता। पद के दायित्व का निर्वहन बड़ा होता है। युवाओं के जोश को देखकर उन्होंने कहा कि जिस सपने को नेताजी (मुलायम सिंह यादव) ने देखा था।