फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   anna animal

फसलें बर्बाद कर रहे गोवंश और नीलगाय

Wed, 19 Jan 2022 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
anna animal
खेत में फसल नष्ट करते गोवंश - फोटो : ETAWAH
बकेवर। महेवा विकास खंड के किसानों के लिए आवारा गोवंश के साथ नीलगाय (वनरोज) और जंगली सुअर मुसीबत बने हैं। दिन रात फसलों की रखवाली करने के बावजूद ये मवेशी फसलों बर्बाद कर देते हैं। मवेशियों के झूंड निकने से फसलें टूट जाती हैं। किसानों ने प्रशासन से आवारा गोवंश और नीलगायों को पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन

किसान किशन स्वरूप तिवारी ने बताया कि आवारा गोवंश में विदेशी नस्ल के गोवंश की संख्या अधिक है। किसान राम सिंह और जंडेल सिंह ने बताया कि गेहूं, सरसों, चना आदि की फसलों को आवारा गोवंश के साथ नीलगाय नुकसान पहुंचा रहे हैं। मवेशी तारों की बाड़ तोड़कर खेतों में घूस जाते हैं। किसानों ने बताया कि एक एकड़ में बाड़ लगाने में पांच से सात हजार रुपये खर्चा आता है।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि आवारा गोवंश पालतु हमला कर पशुओं और किसानों को जख्मी भी कर रहे हैं। खेतों से मवेशी भगाते समय किसानों में आए दिन विवाद भी हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेतों से भगाए गए आवारा गोवंश सड़क पर दौड़ लगाते हैं। रात के समय सड़क पर दौड़ते अन्ना गोवंश के कारण हादसे हो जाते हैं। हादसों में गोवंश के जख्मी होने पर गो सेवक प्रदर्शन करते हैं लेकिन आवारा घूम रहीं गायों की कोई सुध नहीं ले रहा है।

आवारा गोवंश से बाजार में भी समस्या बने हैं। दुकानदार संपूर्णानंद पोरवाल, राजेश कुमार तिवारी और राहुल शर्मा आदि ने बताया कि आवारा पशुओं के कारण अक्सर जाम लग जाता है। राहगीरों पर गोवंश हमला भी कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed