फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Anmol was murdered by friends after drinking alcohol

Etawah News: दोस्तों ने शराब पिलाकर की थी अनमोल की हत्या

Thu, 17 Aug 2023 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Thu, 17 Aug 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Anmol was murdered by friends after drinking alcohol
इटावा/उदी। रमी का वर गांव निवासी युवक को उसके दोस्तों ने ही शराब पिलाकर मौत के घाट उतारकर ऑटो व मोबाइल लूटा। पूरे मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से गमछा, लूट किया गया ऑटो, मोबाइल, एक तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद किए गए।
विज्ञापन

तीन दिन से लापता अनमोल सिंह (21) पुत्र रामकुमार सिंह निवासी रमी का वर थाना बढ़पुरा का शव बुधवार को बढ़पुरा थाना क्षेत्र में चंबल नदी किनारे झाड़ियों से बरामद हुआ था। घटना की जानकारी पर एसपी सिटी, सीओ जसवंतनगर अतुल प्रधान, एसओजी सर्विलांस व फोरेंसिक टीम ने घटना की जांच की। इस दौरान आक्रोशित परिजनों ने लोडर में रखे शव को उदी मोड़ चौराहे पर ब्लॉक के सामने उतारकर जाम लगा दिया था। वहीं परिजनों को पुलिस ने समझा बुझाकर करीब डेढ़ घंटे बाद जाम को खुलवाया। जिसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मामले को थाना बढपुरा मे पंजीकृत कर 20 घंटे मे तीन अभियुक्तों को ऑटो, मोबाइल सहित यमुना पुल से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि गुरुवार दिन में साढ़े 11 बजे पुलिस ने बढ़पुरा थाना क्षेत्र में यमुना पुल से सुनील निवासी चौबीसा गांव, मोनू उर्फ मोहन निवासी व श्रीकिशन निवासी नगला धनू गांव को गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपियों के गांव थाना जसवंतनगर में हैं। पूछताछ में पता चला कि मोनू उदी चौराहा पर एक मिठाई की दुकान पर काम करता है। करीब एक साल से उसकी अनमोल से दोस्ती हो गई थी। मोनू की नीयत अनमोल के ऑटो पर थी। 14 अगस्त को मोनू, सुनील व श्रीकिशन, अनमोल को चंबल किनारे ले गए और उसको शराब पिलाकर गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी। और उसका ऑटो व मोबाइल लूटकर भाग गये थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अनमोल की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद उसे लगातार खोज रही थी। लेकिन जब उसका शव मिला उसके बाद पुलिस ने अनमोल के कॉल डिटेल्स चैक किए। जिसमें आखिरी बार इन्हीं दोस्तों से बात होना पाया गया। इसी कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस इन तीनों हत्यारोपियों तक पहुंची।


ऑटो चालक अनमोल की मौत से नाराज ऑटो यूनियन के पदाधिकारियों ने गुरुवार को सांकेतिक हड़ताल करके शोक संवेदना व्यक्त की। उदी क्षेत्र में करीब सुबह करीब एक घंटे तक ऑटो का संचालन नहीं किया गया। इससे यात्रियों को परेशानी का भी सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed