{"_id":"6ada44f11b6cdc4e720cb9b4","slug":"anm-and-asha-workers-clash-over-the-preparation-of-immunization-cards-etawah-news-c-216-1-etw1012-151872-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: टीकाकरण कार्ड बनाने को लेकर एएनएम-आशा भिड़ीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: टीकाकरण कार्ड बनाने को लेकर एएनएम-आशा भिड़ीं
Thu, 22 Oct 2026 10:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Thu, 22 Oct 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
भरथना। सीएचसी भरथना में बृहस्पतिवार दोपहर टीकाकरण कार्ड बनाने को लेकर एएनएम और आशा के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों के बीच कहासुनी हो गई और मामला हाथापाई तक पहुंच गया। दोनों महिला स्वास्थ्यकर्मियों के बीच मारपीट होती देख आसपास मौजूद सहकर्मी और अन्य लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। शाम तक दोनों पक्षों की ओर से पुलिस में कोई शिकायत नहीं की गई है।
सीएचसी पर बृहस्पतिवार को टीकाकरण कक्ष में लाभार्थी का कार्ड बनाने को लेकर एएनएम और आशा कार्यकर्ता के बीच विवाद हुआ। एएनएम का कहना है कि आशा लाभार्थी के साथ आई थी। लाभार्थी का कार्ड बनाने की बात कहने पर उन्होंने पहले दिया गया पर्चा लाने को कहा। लाभार्थी ने पर्चा गुम होने की जानकारी दी तो उन्होंने रिकॉर्ड देखकर बाद में कार्ड बनाने की बात कही, इस पर लाभार्थी सहमत हो गई। आरोप है कि इसके बावजूद साथ आई आशा कार्यकर्ता बहस करने लगी और हाथापाई शुरू कर दी।
वहीं आशा कार्यकर्ता का कहना है कि लाभार्थी का कार्ड कई माह से लंबित है। आरोप है कि एएनएम हर बार कार्ड बनाने के लिए टाल देती हैं। बृहस्पतिवार को भी लाभार्थी के बच्चे को टीका लगाया गया, लेकिन डिलीवरी का समय बीत जाने के बाद भी उसे कार्ड नहीं दिया गया था। आशा ने आगे बताया कि एएनएम की ओर से दिया गया पर्चा लाभार्थी से कहीं गुम हो गया था, जबकि बच्चे के टीकाकरण का विवरण दर्ज रखने के लिए कार्ड जरूरी है। कार्ड बनाने की बात कहने पर एएनएम नाराज हो गईं और हाथापाई करने लगीं।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
मामले की जानकारी मिलने पर दोनों महिला स्वास्थ्यकर्मियों से प्रार्थना पत्र लिए गए हैं। प्रकरण की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
-डॉ. सैफ खान, सीएचसी अधीक्षक