फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Angry students protest in front of DM residence due to non-receipt of scholarship

छात्रवृत्ति न मिलने से नाराज छात्रों का डीएम आवास के सामने प्रदर्शन

Mon, 11 Apr 2022 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
Angry students protest in front of DM residence due to non-receipt of scholarship
जिलाधिकारी आवास के बाहर छात्रों से बात करते सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र प्रसाद - फोटो : ETAWAH
इटावा। तीन वर्ष से छात्रवृत्ति न मिलने से परेशान डॉ. भीमराव आंबेडकर कृषि अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के सामान्य और अनुसूचित जाति वर्ग के बीटेक और बीएससी के छात्र-छात्राओं ने सोमवार को डीएम आवास के बाहर प्रदर्शन किया। सिटी मजिस्ट्रेट से छात्रों की बात सुनीं फिर डीएम को ज्ञापन दिलवाया।
विज्ञापन

महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं दोपहर बाद कलक्ट्रेट में स्थित जिला समाज कल्याण अधिकारी के कार्यालय में पहुंचे। समाज कल्याण अधिकारी मौजूद नहीं थीं, किसी अन्य ने भी समस्या नहीं सुनीं। इसके बाद जिला अधिकारी आवास के बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन

छात्रों का कहना है था कि द्वितीय, तृतीय व फाइनल ईयर की छात्रवृत्ति अभी तक नहीं आई है। ऐसे छात्रों की संख्या 200 है। समाज कल्याण विभाग से संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा है। सूचना मिलने पर सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र कुमार जिलाधिकारी के आवास पर पहुंचे और छात्रों से जानकारी ली। सिटी मजिस्ट्रेट ने आश्वासन के निस्तारण का आश्वासन देने के साथ जिलाधिकारी श्रुति सिंह को ज्ञापन भी दिलाया। छात्रों ने बताया कि डीएम ने शीघ्र ही समस्या के निदान का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed