फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Angry family jammed

नाराज परिजनों ने लगाया जाम

Sun, 07 Nov 2021 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Angry family jammed
उदी। मानिकपुर मोड़-ग्वालियर फोरलेन बाईपास के सुनवारा पुल से यमुना नदी में छलांग लगाने वाले ठेकेदार का दूसरे दिन भी सुराग नहीं लगा। इससे नाराज परिजनों व रिश्तेदारों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बाईपास स्थित सुनवारा पुल पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

सड़क पर बैठकर नारेबाजी की। सूचना पाकर सीओ फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ ने आक्रोशित लोगों को समझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन किसी ने नहीं सुनी। पीएसी टीम के नदी में वोटर बोट से युवक की तलाश शुरू करने पर लोगों का गुस्सा थमा।
विज्ञापन

तब करीब तीन घंटे बाद जाम खुल सका। देर शाम तक नदी में युवक का पता नहीं चला था। इटावा शहर के लालपुरा निवासी ठेकेदार मोनू कुशवाहा (35) ने शनिवार को सुनवारा पुल से यमुना में छलांग लगा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना पर पुलिस और परिवार के लोग मौके पर पहुंचे थे। पुलिस ने प्राइवेट गोताखोरों को बुलाकर नदी में मोनू की तलाश कराई थी, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला था।
रविवार को फिर गोताखोरों को टीम को नदी में उतारा गया। दोपहर बाद तक मोनू का पता नहीं चला, तो परिजन व रिश्तेदारों का गुस्सा फूट पड़ा। भाई राहुल कुशवाह ने बताया कि मोनू की खोजबीन कराने में पुुलिस ने लापरवाही बरती है।
न तो पीएसी या एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया और न मोटर वोट ही मंगाई। घटना के दो दिन बीत गए, लेकिन मोनू का अभी तक कुछ अता-पता नहीं है।
इसी बात से नाराज होकर परिजनों व रिश्तेदारों ने सुनवारा पुल पर जाम लगाकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। गुस्साए लोग सड़क पर बैठ गए। मौके पर पहुंचे सीओ साधुराम, छाना प्रभारी टीपी वर्मा फोर्स के साथ पहुंचे।
लोगों के समझाने का प्रयास किया, लेकिन उनकी किसी ने नहीं सुनी। तीन घंटे बाद एटा से आई पीएसी की टीम मोटर वोट लेकर वहां पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। तब लोगों का गुस्सा शांत हुआ।
उसके बाद हाईवे का जाम खुल सका। थाना प्रभारी ने बताया कि मोनू की नदी में तलाश कराई जा रही है। देर शाम तक उसका कुछ पता नहीं चला। सोमवार को फिर पीएसी की टीम नदी में मोनू की खोजबीन करेगी।
पुल के दोनों तरफ लगा दो किमी लंबा जाम
सुनवारा पुल से उदी और मानिकपुर की तरफ बड़ी संख्या में वाहनों का आवागमन होता है। मोनू के परिजनों के पुल पर जाम लगाने से वाहनों का आवागमन ठप हो गया। देखते ही देखते पुल के दोनों ओर बड़े वाहनों की कतार लग गई।

सड़क के दोनों तरफ करीब दो किमी दूर तक वाहन की लाइन नजर आ रही थी। पुलिस के जाम खुलवाने के बाद वाहनों का आवागमन शुरू हुआ। हालांकि, इस दौरान कार व दो पहिया वाहन हाईवे बाईपास से टिक्सी मंदिर रोड से होकर 22 ख्वाजा रोड होकर गंतव्य को आते-जाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed