फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Angered by non-payment, the female contractor climbed on the water tank

Etawah News: भुगतान न होने से क्षुब्ध महिला ठेकेदार पानी टंकी पर चढ़ी

Thu, 20 Jul 2023 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Thu, 20 Jul 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Angered by non-payment, the female contractor climbed on the water tank
फोटो 08:::: टंकी पर चढ़ी महिला। संवाद
विज्ञापन


फोटो 09::::टंकी से उतारने के बाद महिला को सुरक्षित ले जातीं महिला पुलिसकर्मी। संवाद


- करीब तीन घंटे तक चला ड्रामा, अधिकारियों में मची रही खलबली
- एसडीएम और सीओ ने खुद टंकी पर चढ़कर समझाया तब मानी


संवाद न्यूज एजेंसी
जसवंतनगर (इटावा। कंपनी की ओर से काम कराए जाने का 80 लाख रुपये का भुगतान न होने से क्षुब्ध महिला ठेकेदार गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में स्थित 50 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गई। इससे अधिकारियों में खलबली मच गई। सूचना पर पहुंचे एसडीएम और सीओ भी मौके पर पहुंचे। करीब तीन घंटे बाद दोनों अधिकारी खुद टंकी पर चढ़कर महिला को समझाया और उसकी समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। इस पर महिला नीचे आई।
सुबह करीब 10 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के परिसर में पहुंची महिला संजू यादव उर्फ अनीता यादव निवासी ग्राम शाहजहांपुर परिसर में ही बनी टंकी पर चढ़ गई। वह वहां से कूदने की धमकी देते हुए चिल्लाने लगी। यह देखकर वहां बड़ी संख्या लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सीएचसी प्रभारी डॉ. सुशील कुमार ने थाना जसवंतनगर और एसडीएम को सूचना दी।
विज्ञापन

कुछ ही देर में एसडीएम कौशल किशोर और सीओ अतुल प्रधान मौके पर पहुंच गए। उन्होंने सबसे पहले सुरक्षा की दृष्टि से चारों ओर पुलिस कर्मियों को खड़ा कराया। साथ उन्हें रस्सों से बांधकर बड़ी पॉलिथीन लगाने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने नीचे से ही कई बार महिला को नीचे आने का आग्रह किया, लेकिन महिला नीचे आने को तैयार नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसका आरोप था कि जसवंतनगर क्षेत्र में 2019 में एक कंपनी के साथ मिलकर उसकी कंपनी ने हाईवे का निर्माण कराया था। इसका करीब 80 लाख रुपये का भुगतान नहीं किया गया। इसे लेकर कई बार अधिकारियों से गुहार लगाई गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इससे क्षुब्ध होकर वह टंकी पर चढ़ी है।

इस दौरान एसपी सिटी कपिल देव सिंह दमकल कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने सीएचसी की छत पर जाकर महिला को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं थी। करीब एक बजे एसडीएम और सीओ टंकी पर खुद चढ़ गए और महिला से बात की। एसडीएम ने बताया कि महिला ठेकेदार भुगतान को लेकर टंकी पर चढ़ी थी। उन्हें समझाकर नीचे लाया गया था। उनकी शिकायत का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed