{"_id":"fcf8144bfb4d2bbfa5ce7dfbf94721e8","slug":"anganbadi-workers-removed-the-rally-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने निकाली रैली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने निकाली रैली
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Fri, 07 Aug 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
आंगनबाड़ी केंद्र चलो अभियान के तहत शहर में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने रैली का आयोजन किया। रैली नगर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण करते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय पहुंची। बाद में नौरंगाबाद चौकी के पास रैली का समापन हुआ।
विज्ञापन
जिला कार्यक्रम अधिकारी के निर्देशन में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्र चलो अभियान के तहत बाल विकास परियोजना अधिकारी की अध्यक्षता में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने रैली निकाली। रैली में शामिल आंगनबाड़ी कार्यकत्री ‘हर बच्चे का है अधिकारा पूरा पोषण पूरा प्यार’ व ‘घर-घर में दीप जलाओ, अपने बच्चों को सभी पढ़ाओ’ आदि स्लोगनों से लोगों को जागरूक कर रही थीं।
विज्ञापन
रैली जटपुरा मोहल्ला से शुरू होकर तिकोनिया, नौरंगाबाद होते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय पहुंची। जहां से पुन: वापस होती हुई नौरंगाबाद चौकी पर पहुंचकर समाप्त हुई। इस मौके पर उषा चौहान, मधु वाला सक्सेना, अंजू राठौर, सुषमा गुप्ता सहित भारी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्री शामिल रहीं।
विज्ञापन