फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Anchor Mandira Bedi danced to hit songs.

शिल्पा, तोषी शारिब के नगमे, मंदिरा के ठुमके

Sun, 28 Dec 2014 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Sun, 28 Dec 2014 11:50 PM IST
विज्ञापन
Anchor Mandira Bedi danced to hit songs.

रविवार का दिन सैफई महोत्सव में दे दनादन के नाम रहा। लाल साड़ी में स्टेडियम में एंकरिंग करने को उतरीं मंदिरा ने तोषी शारिब के गीतों पर ठुमके लगाए तो चीयर्स गर्ल की मनमोहक अदाओं ने माहौल को रंगीन बना दिया।

विज्ञापन


शिल्पा राव के गीतों पर दर्शन खुद को रोक नहीं सके और झूमने लगे। इन सबके बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पूरे एक ओवर बल्ले से शॉट लगाकर खिलाड़ियों में उत्साह भरा। नाच-गाने के बीच सीएम को बैटिंग करते देख लोगों के मुंह से अनायास ही निकल पड़ा कि दे-दनादन।
विज्ञापन


आईजीसीएल के उद्घाटन मौके पर आईं गायिका शिल्पा राव ने ...खुदा जाने कि मैं फिदा हूं, ...तोसे नैना लागे, ...इश्क सवा मुश्क सवा के अलावा ...मलंग मलंग दम सुनाकर समा बांधा। इसके बाद शारिब एवं तोषी की जोड़ी ने ...चक दे इंडिया, ...सुनो गौर से दुनिया वालों, ...गोविंदा आला रे, ...हमें तो लूट लिया मिलकर, ...मेरी उम्र के नौजवानों सहित पंजाबी गीतों का तड़का लगाकर कार्यक्रम को यादगार बना दिया। ...बोलो तारारा पर मंदिर बेदी ने भी ठुमके लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओपनिंग पर खली दर्शकों की कमी

सैफई (इटावा)। आईजीसीएल का उद्घाटन समारोह आईपीएल की तर्ज पर आयोजित किया गया। उद्घाटन को भव्य बनाने के लिए बॉलीवुड के कलाकारों को बुलाया गया। खुद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इसका उद्घाटन करके तीन घंटे स्टेडियम में बिताए। बावजूद इसके ओपनिंग के वक्त स्टेडियम में दर्शकों का अभाव दिखा। दर्शकों की कमी से आयोजक भी मायूस नजर आए।


यह 16 टीम करेगीं प्रतिभाग
सैफई मेडिकल कालेज क्रिकेट क्लब, चौ. चरण सिंह पीजी कालेज हैंवरा, इंडिया ग्रामीण क्रिकेट क्लब बीकेटी लखनऊ, आजमगढ़ क्रिकेट क्लब, सिसेंडी क्रिकेट क्लब मोहनलालगंज, जावेद क्रिकेट क्लब, कन्नौज क्रिकेट क्लब, श्रीदुर्गा शिक्षा निकेतन, एनएनसी सनराइजर इटावा, बदायूं क्रिकेट क्लब, वीरभूमि क्रिकेट क्लब पश्चिम बंगाल, कालेश्वर क्रिकेट क्लब मोहनलालगंज, जननायक चौधरी देवीलाल एकेडमी हरियाणा, सेंटमैरी इंटर कालेज इटावा, सैफई क्रिकेट क्लब, डीपीएस इटावा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed