फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   An innocent child was electrocuted in a water cooler and was admitted to the hospital.

Etawah News: वाटर कूलर में उतरे करंट की चपेट में आया मासूम, भर्ती

Tue, 12 May 2026 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
An innocent child was electrocuted in a water cooler and was admitted to the hospital.
इटावा। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला बाबा गांव में सोमवार दोपहर घर के बाहर खेल रहा मासूम वाटर कूलर से पानी पीते समय करंट की चपेट में आ गया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

नगला बाबा निवासी मनीष कुमार का पुत्र कुलश्रेष्ठ (4) सोमवार दोपहर अपने घर के बाहर बच्चों के साथ खेल रहा था। खेलते-खेलते प्यास लगने पर वह सड़क किनारे लगे ठंडे पानी के वाटर कूलर के पास पहुंचा। जैसे ही उसने पानी पीने के लिए मशीन को छुआ उसमें उतर रहे करंट की चपेट में आ गया। झटका इतना जोरदार था कि मासूम उछलकर दूर जा गिरा और बेहोश हो गया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंच गए। मासूम को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर श्याम मोहन की देखरेख में बच्चे का उपचार किया जा रहा है और उसकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। वहीं, सार्वजनिक स्थल पर लगे वाटर कूलर में करंट उतरने की घटना से स्थानीय लोगों में रोष है। उन्होंने इसे जल्द ठीक कराने की बात कही। इससे अन्य लोग करंट की चपेट में आने से बच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed