फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   An attempt was made to take the young man by car for a settlement

Etawah News: समझौते के लिए युवक को कार से ले जाने का किया था प्रयास

Fri, 13 Oct 2023 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Fri, 13 Oct 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
An attempt was made to take the young man by car for a settlement
बसरेहर। चक्कन गांव स्थित रिश्तेदारी में आए युवक को उठाने के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस की जांच में पता चला है कि मामला पारिवारिक विवाद का है। कोर्ट में चल रहे मामले में समझौते के लिए युवक के साथ मारपीट की।
विज्ञापन

मंगलवार को गांव चक्कन में गंभीर सिंह के पिता की तेरहवीं में शामिल होने फिरोजाबाद जनपद के नसीरपुर थाना क्षेत्र के भूरे आए हुए थे। बुधवार सुबह लगभग सात बजे गांव के बाहर नहर की पटरी पर अपने रिश्तेदार अजय के साथ शौच करने आए थे। इस बीच कार सवारों ने युवकों को रोककर मारपीट की। भूरे को कार में डालकर ले गए। हालांकि कुछ दूर ले जाकर आगे छोड़ दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। थानाध्यक्ष चौबिया मंसूर अहमद ने बताया चक्कन गांव के गंभीर सिंह की पुत्री शादी 2018 में करहल के कंचनपुर गांव के नीटू से हुई थी। उत्पीड़न होने पर नीटू से मुकद्दमा बाजी शुरू हो गई थी। 2020 में उसी लड़की की शादी भूरे के साथ दोबारा कर दी गई। उसी मुकदमे में समझौते को लेकर विवाद हुआ था। भूरे ने तहरीर के आधार पर मैनपुरी के करहल के कंचनपुर गांव अनूप उर्फ नीरज, प्रदीप, अंशुल, शिवम, अंशु, उमेश, फेरु समेत सात लोगों के खिलाफ उपद्रव कर मारपीट करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed