फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   An ATM worth eight lakh rupees can only indicate weight and height.

Etawah News: वजन और लंबाई ही बता पा रहा आठ लाख का एटीएम

Tue, 11 Aug 2026 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
An ATM worth eight lakh rupees can only indicate weight and height.
इटावा। संयुक्त जिला अस्पताल में लगा आठ लाख का हेल्थ एटीएम से सिर्फ मरीजों का वजन और लंबाई नापी जा रही है। शुगर, हीमोग्लोबिन, यूरिन समेत कई महत्वपूर्ण जांचें न हो पाने से मरीजों को घंटों तक पैथालॉजी की लाइन में लगना पड़ रहा है। हेल्थ एटीएम में सारी जांचें न होने के कारण बहुत कम लोग ही इसका इस्तेमाल करते हैं।
विज्ञापन

डॉ. बीआर आंबेडकर संयुक्त जिला अस्पताल में करीब पांच साल पहले हेल्थ एटीएम लगा था। एटीएम में 22 से 25 तरह की जांचें होनी थी। शुरुआत के कुछ दिन सभी जांचें हुईं। पांच सालों में मशीन कई बार खराब व बंद हुई। करीब एक माह पहले खराबी आने के कारण मशीन काफी दिनों तक बंद रही। लखनऊ से आई तकनीकी टीम ने इसे ठीक किया था, तब से हेल्थ एटीएम से सिर्फ वजन, लंबाई, बीपी, पल्स आदि जांचें ही हो रही हैं। शुगर, हीमोग्लोबिन, यूरिन जैसी महत्वपूर्ण जांचें नहीं हो पा रही है। अस्पताल की पैथोलॉजी में रोजाना 320 से 350 मरीजों की जांच होती है, जबकि हेल्थ एटीएम के पास सन्नाटा पसरा रहता है। जिला अस्पताल में रोजाना 1300 से ज्यादा मरीज आते हैं। हेल्थ एटीएम में सिर्फ 30-40 लोग ही जांचें करवा रहे हैं।
विज्ञापन

हेल्थ एटीएम में कौन-कौन सी होती हैं जांचें
शरीर का तापमान, रक्तचाप, नब्ज दर, रक्त, ऑक्सीजन स्तर, वजन, ऊंचाई, शुगर, हीमोग्लोबिन, यूरिन टेस्ट, डेंगू, मलेरिया, गर्भावस्था, टाइफाइड, एचआइवी, कोलेस्ट्रॉल, एमपी-विडॉल, वीडीआरएस, यूरिन प्रोटीन व सीबीसी आदि जांचें होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो 14: 100 शैया महिला अस्पताल में बंद पड़ा हेल्थ एटीएम। संवाद
महिला अस्पताल में दो दिन से बंद है हेल्थ एटीएम
100 शैया महिला अस्पताल को एक सामाजिक सेवा संस्थान ने हेल्थ एटीएम दान किया था। यह एटीएम दो दिन से बंद है। यहां हर रोज 15 से 20 जांचें होती हैं। दो दिनों से लैब टेक्नीशियन प्रशांत कुमार के न आने से यह शुरू नहीं हुआ है। पैथोलॉजिस्ट राजेश कुमार ने बताया कि प्रशांत कुमार की ड्यूटी दूसरी जगह लगाई गई है। हेल्थ एटीएम बंद होने से गर्भवती महिलाओं को काफी देर लाइन में लगना पड़ रहा है। वही, हेल्थ एटीएम में सिर्फ पांच मिनट में सारी जांचों की रिपोर्ट मिल जाती है।
फोटो 15: नरेंद्र कुमार
हीमोग्लोबिन की नहीं हो पा रही जांच
ब्लॉक सैफई के लकुइया निवासी नरेंद्र कुमार ने बताया कि मां गंगाश्री को तीन चार दिन से बुखार आ रहा है। डॉक्टर ने हीमोग्लोबिन समेत कई जांचें बताई थी। हेल्थ एटीएम में जांच कराने पहुंचे तो ऑपरेटर ने ब्लड प्रेशर व वजन की जांच कर दी। अन्य जांच न होने की बात कही। अब पैथालॉजी में जांच करवानी पड़ेगी।
फोटो 16: रवींद्र कुमार
कोलेस्ट्रॉल की नहीं हो सकी जांच
चितभवन निवासी रवींद्र कुमार ने बताया कि कई दिन से दर्द के साथ घबराहट हो रही थी। डॉक्टर ने कई जांचें लिखी थी। इसमें कोलेस्ट्रॉल की जांच भी शामिल थी। हेल्थ एटीएम में जांच कराने पहुंचे तो वजन, ब्लड प्रेशर आदि की जांच कर दी लेकिन अन्य जांचों के लिए पैथालॉजी जाने की सलाह दी।
वाई-फाई से चलता हेल्थ एटीएम
जिला अस्पताल के स्टॉफ नर्स अतुल कुमार ने बताया हेल्थ एटीएम वाई-फाई से संचालित होता है। तकनीकी खराबी की वजह से कुछ जांचें नहीं हो पा रही है। इसकी शिकायत संबंधित कंपनी को कर दी गई है। जल्द ही अन्य जांचें शुरू हो जाएगी।

वर्जन--
हेल्थ एटीएम के सही तरीके के संचालन के लिए संबंधित कंपनी को एक माह पहले पत्र लिखा जा चुका है। तकनीकी टीम के आने पर अन्य जांचें शुरू हो सकेंगी। इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। -डॉ. पारितोष शुक्ला, सीएमएस पुरुष जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed