{"_id":"6197e15567b50c623f27255d","slug":"amrit-festival-begins-with-tricolor-yatra-etawah-news-knp664948063","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिरंगा यात्रा से अमृत महोत्सव की शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिरंगा यात्रा से अमृत महोत्सव की शुरुआत
विज्ञापन
इटावा। स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को शहर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें 300 मीटर का तिरंगा झंडा लेकर चल रहीं महिलाएं, युवा शामिल रहे। आकर्षण का केंद्र घोड़े पर सवार रानी लक्ष्मीबाई का जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा करके स्वागत किया।
तिरंगा यात्रा का शुभारंभ गोशाला के महंत व अमृत महोत्सव समिति के संरक्षक शंभूनाथ महाराज और अध्यक्ष डॉ. राजेश त्रिपाठी ने टिक्सी टेंपल से रवाना किया। तिरंगा यात्रा छैराहा, पचराहा, राजगंज चौराहा, नौरंगाबाद चौराहे होती हुई शास्त्री चौराहा पहुंची।
रास्तेभर तिरंगा यात्रा पर जगह-जगह पुष्प वर्षा होती रही। शास्त्री चौराहा पर स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया गया। समापन राष्ट्रीय कवि कमलेश शर्मा के काव्य पाठ और वंदे मातरम गीत से हुआ।
विज्ञापन
यात्रा में कई सामाजिक संगठनों एवं आम-जनमानस की बड़ी संख्या में भागीदारी रही। सीमा जादौन ने रानी लक्ष्मी बाई के शौर्य पर प्रकाश डाला। समिति के संयोजक राजेश सिंह ने बताया कि यात्रा के लिए चार रथ तैयार हुए हैं, जो गांव-गांव घूमेेंगे और देशभक्ति की भावना जागृत करेंगे।
यात्रा में बड़ी संख्या में मातृ शक्ति, प्रबुद्धजनों, समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में अमृत महोत्सव से समिति के मीडिया प्रमुख मयंक सिंह भदौरिया, कन्हाई सिंह, धीरज राज, विजय पटेल, दीपक तोमर, हैपी ठाकुर, प्रीति दुबे, शुभम अग्निहोत्री समेत तमाम लोग शामिल रहे।
शुभारंभ पर समिति के लोगों स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय कृष्ण लाल जैन के चित्र पर पुष्पा अर्पित किए। स्वतंत्रता सेनानी के पौत्र आकाशदीप जैन, आलोक दीक्षित, मयंक भदौरिया समेत तमाम लोगों यात्रा का स्वागत भी किया गया।