फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Amrit Bharat Express arrived late by 40 minutes on the very first day

Etawah News: अमृत भारत एक्सप्रेस पहले ही दिन 40 मिनट देरी से आई

Tue, 02 Jan 2024 11:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Tue, 02 Jan 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
Amrit Bharat Express arrived late by 40 minutes on the very first day
इटावा। नए साल में अमृत भारत एक्सप्रेस को इटावा में ठहराव की सौगात मिलने के पहले ही दिन दरभंगा से अयोध्या होते हुए आनंद विहार को जाने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस मंगलवार को कोहरे की वजह से 40 मिनट की देरी से इटावा पहुंची।
विज्ञापन

भगवा रंग वाली इस ट्रेन से 100 से अधिक यात्रियों ने यात्रा की। यह ट्रेन नंबर 15557 अयोध्या की ओर से सप्ताह में दो दिन मंगलवार और शुक्रवार को इटावा आएगी। जबकि आनंद विहार से 15558 मंगलवार और शुक्रवार को अयोध्या होते हुए दरभंगा जाएगी।
विज्ञापन

अमृत भारत एक्सप्रेस का इटावा आने का निर्धारित समय सुबह 8:25 बजे है, लेकिन पहले ही दिन यह ट्रेन 9:05 बजे इटावा पहुंची। ट्रेन के रुकने पर स्टेशन अधीक्षक पीएम मीना ने लोको पायलट का बुके देकर स्वागत किया। इस दौरान डिप्टी स्टेशन अधीक्षक रवि गोयल, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक नरेश मीना आदि ने भी ट्रेन के लोको पायलट का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन का दोनों ओर से दो- दो मिनट का स्टापेज है। आनंद विहार से आने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस का इटावा आने का निर्धारित समय शाम 6:38 बजे है। इस ट्रेन का समय इस प्रकार से निर्धारित किया गया है कि यात्रियों को नई दिल्ली और लखनऊ जाने के लिए गोमती एक्सप्रेस पर ज्यादा निर्भर न रहना पड़े। अभी तक सुबह दिल्ली जाने के लिए मगध एक्सप्रेस के बाद गोमती एक्सप्रेस सबसे बेहतर ट्रेन बनी हुई है। लेकिन कम से कम यात्रियों को सप्ताह के दो दिन तो सफर करने में काफी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed