{"_id":"697e4743db98783b870300be","slug":"amrit-bharat-express-and-shatabdi-made-us-wait-for-five-hours-etawah-news-c-216-1-etw1005-137107-2026-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: अमृत भारत एक्सप्रेस व शताब्दी ने कराया पांच घंटे इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: अमृत भारत एक्सप्रेस व शताब्दी ने कराया पांच घंटे इंतजार
विज्ञापन
इटावा। कोहरा बढ़ते ही ट्रेनों की रफ्तार पर फिर से ब्रेक लग गया है। हावड़ा-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर शनिवार को अप-डाउन में 24 से अधिक ट्रेनें लेट रहीं। इसमें सबसे अधिक नई दिल्ली से दरभंगा जाने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस व शताब्दी एक्सप्रेस ने यात्रियों को पांच घंटे इंतजार करवाया। कड़ाके की ठंड में दैनिक समेत लंबी दूरी के यात्रियों को प्लेटफार्म पर परेशान होना पड़ा।
शनिवार को सुबह घना कोहरा होने से ट्रेनों के लेट रहने का सिलसिला जारी है। इसमें आम्रपाली एक्सप्रेस एक घंटा 42 मिनट, अवध एक घंटा, लालगढ़-प्रयागराज सुपरफास्ट एक्सप्रेस एक घंटा 14 मिनट, संगम एक्सप्रेस एक घंटा 42 मिनट, कैफियत एक्सप्रेस डेढ़ घंटा, वैशाली एक्सप्रेस डेढ़ घंटा, पूर्वा एक्सप्रेस चार घंटा 20 मिनट, मगध एक्सप्रेस तीन घंटा 25 मिनट देर आई। ऊंचाहार एक्सप्रेस पांच घंटा 24 मिनट, कोटा-पटना एक्सप्रेस दो घंटा 17 मिनट, पटना-कोटा एक्सप्रेस एक घंटा 13 मिनट, फरक्का एक्सप्रेस एक घंटा 24 मिनट,भटिंना एक्सप्रेस दो घंटा आठ मिनट समेत कई ट्रेनें अप-डाउन में लेट रहीं।
इसकी वजह से यात्रियों को असुविधा हुई। उत्तर-मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि लंबी दूरी की ट्रेनें पहले ही कई घंटे देरी से चल रही है। खराब मौसम में यात्री घर पर ही मोबाइल पर ट्रेनों की यथास्थिति देखकर ही बाहर निकले। इससे उन्हें ठंड में उन्हें परेशान नहीं होना पड़ेगा। वहीं, मौसम खुलने के बाद ट्रेनें फिर से निर्धारित समय पर आना शुरू हो जाएगी।