फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   amrish enter in kushtisemifinal

Etawah News: अमरीश ने महाराष्ट्र में किया जिले का नाम रोशन

Sat, 28 Jan 2023 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jan 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
amrish enter in kushtisemifinal
निबाड़ीकला। कुश्ती में छह बार जिला चैंपियन रहे अमरीश यादव उर्फ सोनू ने महाराष्ट्र के कोल्हापुर में चल रहे ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में कुश्ती की तीन प्रतियोगिताएं जीतकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है।
विज्ञापन

ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में कानपुर विश्वविद्यालय की तरफ से 79 किलोग्राम भार वर्ग में खेल रहे केके डिग्री कॉलेज इटावा के छात्र अमरीश यादव ने पहले राउंड में मनु पचारा को हराया। दूसरे राउंड में पंजाब यूनिवर्सिटी के कमल को पटकनी दी।
विज्ञापन

क्वार्टर फाइनल में हिसार के रोहित को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है। सोनू की इस उपलब्धि से कॉलेज और परिजन बेहद खुश हैं और उन्होंने फाइनल जीतकर स्वर्ण पदक लाने की उम्मीद जताई है। अमरीश ने अच्छे प्रदर्शन का श्रेय केके डिग्री कॉलेज के स्पोर्ट्स टीचर सुनील सिंह सेंगर और डॉक्टर शिवराज सिंह यादव को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed