फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Amrapali kept people waiting for four hours, while Vaishali kept them waiting for three and a half hours.

Etawah News: आम्रपाली चार घंटे, वैशाली ने साढ़े तीन घंटे कराया इंतजार

Tue, 15 Sep 2026 12:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Amrapali kept people waiting for four hours, while Vaishali kept them waiting for three and a half hours.
- हावड़ा-रेलवे ट्रैक पर अप-डाउन में लंबी दूरी की आठ ट्रेनें रहीं लेट
विज्ञापन


-दैनिक यात्रियों समेत लंबी दूरी तय करने वाले यात्रियों को हुई परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। हावड़ा-रेलवे ट्रैक पर अप-डाउन में लंबी दूरी की आठ ट्रेनें लेट रहीं। इसमें सबसे अधिक आम्रपाली चार घंटे व वैशाली ने साढ़े तीन घंटे देरी से इटावा जंक्शन पर आईं। इसकी वजह से दैनिक यात्रियों समेत आरक्षित टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी हुई।

सोमवार को सुबह लंबी दूरी की ट्रेनों के लेट रहने का सिलसिला जारी रहा। इसमें आम्रपाली एक्सप्रेस चार छह मिनट, वैशाली एक्सप्रेस तीन घंटे 28 मिनट देरी से इटावा जंक्शन पर आईं। इसी तरह पटना-कोटा एक्सप्रेस 50 मिनट, फरक्का एक्सप्रेस 55 मिनट, अवध एक्सप्रेस दो घंटे लेट रहीं। इसी तरह डाउन लाइन पर कालका नेताजी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे देरी से इटावा जंक्शन पर आईं। वहीं, अन्य ट्रेनें भी 30 से 40 मिनट देरी से स्टेशन पर आईं। कई ट्रेनों की लेटलतीफी से नौकरीपेशा वाले यात्री बस समेत अन्य वाहनों से गंतव्य के लिए रवाना हुए। वहीं, आरक्षित टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर कई घंटे इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed